rajasthanone Logo
Aaj Ka Rashifal : मिथुन राशि वालों को आज के दिन आपको अपना हर काम करने में सावधानी बरतनी चाहिए। अपने आलस्य को त्यागें उसका सही उपयोग करें।

Today Horoscope : ग्रह-नक्षत्र रोज अपनी स्थिति बदलते हैं, और यही बदलाव हमारे जीवन पर भी असर डालते हैं। ज्योतिष शास्त्र इन्हीं खगोलीय बदलावों के आधार पर सभी राशियों के भविष्य की जानकारी देता है। आइए जानते हैं आज का राशिफल, कि आपका दिन कैसा बीतेगा...

मेष राशि 

आज आपका दिन खुशनुमा माहौल में गुजरेगा। खर्च सोच समझकर करें। शौक में खर्च करने की आदत भविष्य में समस्या पैदा कर सकती है। कार्यक्षेत्र में लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। हर किसी से जरूरी जानकारी शेयर करन से बचें। घरेलू जरूरत की चीजें खरीद सकते हैं। विरोधी की बातों को नजरंदाज करना ही सही रहेगा। ससुराल में किसी से मनमुटाव संभव है।

वृषभ राशि 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। विद्यार्थी सीखने के हर मौके को पूरी तरह भुनाएंगे। आपके अनुभव से आपको फायदा मिलेगा। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई लंबित कार्य आज पूरा हो सकता है। प्रेम प्रसंग में और आगे बढ़ने की गुंजाइश है। परिवार में मांगलिक कार्य होने से खुशी का माहौल रहेगा। संतान पक्ष को मनमाफ़िक नौकरी मिलने की पूरी संभावना है।

मिथुन राशि 

आज के दिन आपको अपना हर काम करने में सावधानी बरतनी चाहिए। अपने पुरुषार्थ को जगाएं और आलस्य को हर संभव प्रयास से त्याग दें। जीवनसाथी से चल रहा मनमुटाव दूर होगा। आज़ हर काम की शुरुआत करने में आपको सफलता मिलेगी। संभव है कुछ लोगों की नाराज़गी भी झेलनी पड़े। बहुत दिनों बाद मिलने वाले मित्र को देखकर बहुत खुशी मिलेगी।

कर्क राशि 

आज आपका दिन मिलजुला रहेगा। आय बढ़ने से मन खुश रहेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल आपकी खुशियों को और बढ़ाएगा। मित्रों व रिश्तेदारों से भी मधुर संबंध बनाकर रखें। कोई खास जानकारी मिल सकती है। लेन-देन में थोड़ा संयम बरतें। परिवार में किसी का बहुप्रतीक्षित विवाह तय होने से खुशी मिलेगी।

सिंह राशि 

आज का दिन आपके लिए बहुत खर्चीला साबित होगा। बिना वजह तनाव न लें। किसी अनजान व्यक्ति पर एतबार न दिखाएं। अपना काम योजनाबद्ध तरीके से करने की जरूरत है। अपने आवश्यक खर्चों पर प्राथमिकता के अनुसार व्यय करें। अपने सहयोगियों से सोच समझकर बात करें। किसी भी सफलता के अवसर को हाथ से न जाने दें।

कन्या राशि 

आज आप दूसरों की भलाई के लिए काम करेंगे। अपने कार्य को पूरी लगन व मेहनत के साथ करेंगे। बिना वजह किसी से राय लेने से बचें। अपने इनकम के रिसोर्सेज पर ध्यान देने की जरूरत है। आज पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। संतान पक्ष को करियर में सफलता मिलेगी। राजनीतिक लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। कुंआरे लोगों के जीवन में कोई नया शख्स खुशियां ला सकता है।

तुला राशि 

आपका दिन सामान्य रहने वाला है। सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी। नौकरी मिलने की खबर से खुशी मिलेगी। धन संबंधी मामलों में सावधान रहें। पूर्व में लिए गए किसी फैसले पर पछतावा होगा। लंबे समय से विवादित कानूनी मामले में सफलता मिलेगी। कोई नई जमीन खरीदने के आसार हैं।

वृश्चिक राशि 

आज आपका दिन आपकी गरिमा को बढ़ाने वाला होगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी दूसरे के बहकावे में आकर कोई फ़ैसला न लें। किसी विशेष जिम्मेदारी को आपको सौंपा जाएगा। एकाएक यात्रा का योग बन सकता है। प्रेम प्रसंग और प्रगाढ़ होंगे। अपने बॉस से तनाव हो सकता है अतः आपको ऐसी स्थिति में विनम्रता बरतनी चाहिए।

धनु राशि 

आज आपका दिन तनावपूर्ण गुजरेगा। आपके विरोधी षड्यंत्र कर सकते हैं। आपको अपने काम पर ध्यान देने की ज़रूरत है। अपने आर्थिक मामलों पर विशेष ध्यान दें। अपने काम धाम में संयम बरतने की ज़रूरत है। मां की तरफ से कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी।

मकर राशि 

आज आपका दिन लाभ देने वाला रहेगा। भौतिक संसाधनों में बढ़ोत्तरी होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। अपने सहयोगियों से सकारात्मक बातचीत होगी। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी। अपनी सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है। किसी विरोधी की बातों पर ध्यान देने से बचें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

कुंभ राशि 

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। दान धर्म में रूचि बढ़ेगी। घर में आपका पसंदीदा भोजन बनेगा। सरकारी सेवारत लोगों को खुशखबरी मिलेगी। किसी धार्मिक समारोह में शिरकत करेंगे। संतान को करियर में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा।

मीन राशि 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपका अच्छा व्यवहार दूसरों को आपकी ओर आकर्षित करेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपकी बल्ले बल्ले रहेगी। प्रेम प्रसंग और प्रगाढ़ होंगे। घर में मेहमान आ सकते हैं। सफलता के रास्ते में आ रही सभी बाधाएं दूर होंगी। परिवार में सबका सहयोग मिलेगा।

ये भी पढ़ें...Jaipur Jangleshwar Mahadev: सावन में दर्शन मात्र से प्राप्त करेंगे जंगलेश्वर महादेव की कृपा, जानें इस मंदिर की अनोखी मान्यता

5379487