rajasthanone Logo
Aaj Ka Rashifal : आज मेष राशि के जातक जल्दबाजी से बचें और वाहन चलाते समय सतर्क रहें, जबकि वृषभ राशि वालों को व्यापार में लाभ और पारिवारिक संतुलन बनाए रखने की जरूरत है।

Aaj Ka Rashifal : दैनिक राशिफल का आकलन ग्रह नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। इस प्रकार इसमें सभी 12 राशियों के प्रतिदिन के कार्य परिणामों की जानकारी होती है। आइए देखते हैं आज के राशिफल में मेष से लेकर मीन तक की राशियों की क्या ग्रह दशा है...

मेष राशि 

आज अपने कार्यों के लिए अनावश्यक जल्दबाजी ना करें। किसी कार्य को लेकर यदि मन में संशय है तो उसे फिलहाल के लिए रोक दें। धैर्य के साथ चीजों का सामना करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। पुरानी बीमारी के फिर से उभरने की समस्या हो सकती है। लाइफ पार्टनर को नया रोजगार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ राशि 

आज आपकी कमाई में मुनाफे का दिन है। अपने व्यापार में हर तरफ से सजग होकर काम करें। परिवार में पर्याप्त समय दें अन्यथा इसका परिणाम भविष्य में तकलीफ दे सकता है। 

मिथुन राशि 

आज का दिन आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करने वाला है। परिवार के लोगों का दिल जीतेंगे। रिश्तों में मिठास आयेगा। दूर रह रहे किसी रिश्तेदार के माध्यम से कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। टीम वर्क में काम करना आपको बेहतर परिणाम देगा।

कर्क राशि 

बहुत समय से रूका हुआ काम पूरा होने के प्रबल आसार हैं। अपने संतान की दिनचर्या पर ध्यान देने की जरूरत है। अपने किसी दोस्त के लिए आर्थिक मदद की व्यवस्था करनी पड़ सकती है। बहुत दिनों से परेशानी का सबब रही समस्या के निवारण की पूरी संभावना है। घर पर पूजा अर्चना का आयोजन होगा। कानूनी विवाद का निपटारा आपके पक्ष में होने वाला है। जायदाद के मामले में नया लाभ मिलेगा।

सिंह राशि 

आज़ का दिन आपके लिए अनुकूल समय वाला होगा। नौकरी पेशा जातक को पदोन्नति मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी की सलाह आंख मूंद कर न माने बल्कि अपने विवेक से काम करें। आर्थिक मामलों में योजनाबद्ध तरीके से काम करें। आय के अनेक जरिए आपको लाभ देंगे। प्रेम पक्ष और मजबूत होगा। अपने काम को लेकर आतुरता न दिखाएं बल्कि धीरज के साथ आगे बढ़ें।

कन्या राशि 

आपका दिन आज मिला-जुला रहेगा। कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। घर-बाहर के कामों को सुनियोजित करने का प्रयास करते हुए बहुत आपा-धापी करनी पड़ सकती है। भाग-दौड़ के बीच खुद के रिलैक्स होने का भी समय निकालें।

तुला राशि 

आज दिन आपके ऊपर वर्क लोड ज्यादा रहेगा । अपने स्वास्थ के प्रति आप ध्यान दें। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। घर के बुजुर्गो के लिए समय निकालें। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को आशानुरूप सफलता मिलेगी। बॉस द्वारा सुपुर्द कार्यों का अनुपालन ठीक से करना होगा।

वृश्चिक राशि 

आज आपका दिन सामान्य फलकारक होगा। व्यावसायिक रूप से कोई नया मौका मिला सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ विवाद से बचें। कानूनी समस्याओं को लेकर धीरज बनाए रखें। संतान पक्ष से सुख मिलेगा और मन खुश रहेगा। अपने कार्य को लेकर हल्का फुल्का तनाव हो सकता है।

धनु राशि 

आज आपका दिन आध्यात्मिक क्षेत्र में उपलब्धि वाला रहेगा। यद्यपि अपने काम के प्रति कुछ बेफिक्री दिख सकती है जो भविष्य में नुकसानदेह साबित होगी। विरोधियों के षड्यंत्र से सावधान रहें। अपनी संतान को संस्कारवान बनाने पर पूरा ध्यान देंगे। अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलें। किसी के बहकावे में आकर कोई फ़ैसला न लें।

मकर राशि 

आज आपका दिन आपके मुताबिक रहेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा के आसार हैं। अपने काम को गंभीरता से लें। कोई बड़ा निवेश करने से पहले भली-भांति सोच-विचार कर लें। पैतृक विवाद हो सकता है। आपके सराहनीय कामों से आपकी सम्मानजनक पहचान बनेगी।

कुंभ राशि 

आज का दिन आपके लिए किसी नए कार्य को प्रारम्भ करने के लिए बहुत शुभकारी है। आपसी मेल-मिलाप की भावना से आपका मन शांत रहेगा। आपका अच्छा व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी भूमिका सराहनीय रहेगी। धार्मिक यात्रा पर जाने के आसार हैं जो आपके लिए शुभ संकेत है। बड़े बुजुर्गों का सर पर हाथ रहेगा। परिवार के पक्ष में निर्णय लेंगे। अपने जीवनसाथी की सहमति से अपनी संतान के भविष्य के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने के आसार हैं।

मीन राशि 

आज आपका दिन खुशियों से भरा होगा। विदेश यात्रा पर जाने की योजना सफल होने के पूरे आसार हैं। पर अपने बजट पर ध्यान देने की जरूरत है। अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन में सफल होंगे। आपके हर तरफ खुशनुमा माहौल रहेगा। राजनीतिक लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। संतान किसी बड़ी प्रतियोगिता में शिरकत करेगी।

ये भी पढ़ें...Jaipur Shiv Mandir: सावन में करें जयपुर के चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर का दर्शन, पूरी होगी हर मनोकामना

 

5379487