Today Horoscope : कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। सेहत के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है और परिवार में चल रही समस्याओं को मिलकर समझदारी से सुलझाना होगा। कामकाज में सतर्कता जरूरी है, क्योंकि किसी दूसरे के मामलों में बोलने से नुकसान हो सकता है। एक साथ कई काम करने की कोशिश से तनाव बढ़ सकता है आइए जानते हैं बाकी राशियों का हाल...
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए विशेष होगा। कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात संभव है। किसी उपलब्धि के चलते आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपने सहयोगी की किसी बात को लेकर आप नाराज हो सकते हैं। संतान पक्ष को लेकर कुछ तनाव संभव है। किसी को उधार देने में जल्दबाजी ना दिखाएं।
वृषभ राशि
आज आप अपनी इनकम के जरिए पर ध्यान देंगे। हर किसी से अपनी जरूरी बातें न साझा करें। अपनी आय के हिसाब से ही खर्च करें और भविष्य के लिए बचत करना सीखें। मां बाप के आशीर्वाद से आपका बिगड़ा काम बन जाएगा।
मिथुन राशि
आज आप सोच समझकर खर्च करेंगे। किसी दूसरे की सलाह पर किए गए निवेश से हानि उठानी पड़ सकती है। किसी खास मेहमान के आने से घर का माहौल खुशगवार हो सकता है। अपने कार्य क्षेत्र में आई चुनौतियों का आप सफलतापूर्वक सामना करेंगे। कोई नई गाड़ी खरीदते के लिए विचार कर रहे हैं।
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा रहेगा। संतान पक्ष को जिम्मेदारी सोच समझकर दें। लेन देन के मामले को लेकर उलझ सकते हैं। किसी पुराने मित्र से बहुत समय बाद मुलाकात होगी। अपने बॉस से बेहतर हो रहे संबंध के चलते प्रमोशन की संभावना बढ़ गई है। किसी काम को लेकर हुए तनाव से छुटकारा मिलेगा।
सिंह राशि
आपका दिन सामान्य रूप से बितने वाला है। अपने व्यवसाय या काम-काज के बारे में पिता से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। यात्रा की इच्छा हो सकती है। लेकिन इस दौरान किसी और का वाहन उपयोग करने से बचें। शौक के लिए की गई खरीदारी से अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है।
कन्या राशि
आज आपको बहुत सावधानी से हर कदम उठाना होगा। किसी को उधार देने से बचना बेहतर रहेगा। किसी भी कमिटमेंट को सोच-समझकर ही स्वीकार करें। शेयर बाजार में निवेश करते समय जोखिमों से बचाव करना जरूरी है। आने वाले समय में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
तुला राशि
आज का दिन आप आनंद और मस्ती में बिताएंगे। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। काम के मामले में दिन काफी व्यस्त रहेगा। कोई पुराना मामला या गलती सबके सामने आ सकती है। जीवनसाथी को नई नौकरी मिलने से खुशी का माहौल बनेगा।
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन आपके अनुकूल होगा। कानूनी विवाद से छुटकारा मिलेगा। रूके हुए काम के पूरा होने के आसार हैं। घर में धार्मिक आयोजन होगा। अपने काम के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। इससे आपको लाभ मिलेगा। मन खुश रहेगा।
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए मिला जुला सा रहने वाला है। कोई नया काम शुरू करने से पहले अधूरे पड़े पुराने काम को निपटा लें। काम के सिलसिले में आज आप दिन भर व्यस्त रहेंगे। काम को लेकर थोड़ी सी मानसिक परेशानी बनी रहेगी। काम के सिलसिले में किसी नई यात्रा पर जाने की संभावना है।
मकर राशि
आज आपको आपके पुराने कार्यों में सफलता मिलेगी। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कारोबार में भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से चल रही प्रेमी से मन मुटाव की समस्या आज खत्म हो सकती है। वहान को चलाते समय सावधानी बरतें।
कुंभ राशि
सेहत को लेकर आपका दिन बहुत अच्छा नहीं रहेगा। परिवार के लोगों के साथ मिलकर घर की समस्यायों का समाधान निकालें। घर में क्या मेहमान आ सकता है। अपने काम को लेकर सजग रहें। दूसरे के मामले में बोलना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। एक साथ कई काम करने से आपको तनाव झेलना पड़ सकता है।
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए चुनौती भरा रहने वाला है। आज आपको आपके कार्यों में सफलता मिलेगी। किए गए नए पुराने निवेश में अच्छा रिटर्न मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में आज सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। अधूरा काम जो काफी लंबे समय से अटका हुआ था आज वह पूरा हो सकता है।
यह भी पढ़ें...Triekadash Yog 2025: दो दिन बाद इन 3 राशियों की होगी चांदी ही चांदी, धन-दौलत की नहीं होगी कमी