Khappar Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मई का महीना काफी खास रहने वाला है क्योंकि इस महीने में एक ओर बुधादित्य, रुचक और मालव्य राजयोग जैसे कई शुभ योग बन रहे हैं वहीं दूसरी ओर एक ऐसा योग भी बन रहा है जिसे ज्योतिष में काफी अशुभ माना जाता है। नाम है खप्पर योग। आपको बता दें कि जहां एक ही समय में अच्छे और कठिन योग बनते हैं तो जीवन में अचानक से बदलाव देखने को मिलने लगते हैं। साथ ही साथ जीवन में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकते हैं। खास कर इस दौरान तीन राशि वाले लोग हैं जिन्हें बेहद सावधान रहने की जरूरत है। तो आइए इस खबर में उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
कब से कब तक रहेगा खप्पर योग
वैदिक पंचांग के अनुसार, खप्पर योग की शुरुआत आज से हो गई है और इसका प्रभाव 29 जून तक रहने वाला है। इस बीच तीन राशि वाले लोगों को अपने फैसलों में जल्दबाजी करने से बचना होगा। साथ ही साथ हर कदम पर सोच-विचार करना होगा।
जानें किन-किन राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सावधान
मिथुन राशि- ज्योतिषियों के अनुसार, मिथुन राशि वाले लोगों को इस दौरान मानसिक तनाव हो सकता है। छोटी-छोटी बात पर चिंता बढ़ सकती है। साथ ही साथ बने हुए कार्य रुक सकते हैं। आर्थिक स्थिति की बात करें तो छोटी सी गलती भी नुकसान दे सकती है। इसलिए इस दौरान आपको सावधान रहना होगा।
कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए यह योग अच्छा नहीं है। इस दौरान आपको अपनी सेहत पर खास ख्याल रखना होगा, वरना सेहत खराब हो सकती है। आपको बता दें कि इस दौरान आपके विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। साथ ही साथ कई तरह की योजनाएं भी आपके खिलाफ बना सकते हैं। आप अपनी योजनाएं किसी के साथ शेयर करने से जरूर बचें। छोटी सी सावधानी आपको बड़े नुकसान से बचा सकती हैं।
मकर राशि- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, खप्पर योग मकर राशि वालों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस दौरान आपके ऑफिस में विवाद या गलतफहमी की स्थिति बन सकती है, जिससे आपकी छवि प्रभावित भी हो सकती है। परिवार में तनाव बढ़ सकता है। इसलिए कोई भी कार्य करें उसमें जल्दबाजी न करें और धैर्य बना कर रखें।
यह भी पढ़ें- Khappar Yog 2026: मई में बनेगा खप्पर योग, इन 3 राशियों पर छाएगा काले बादल, अभी से हो जाएं सावधान









