rajasthanone Logo
Khappar Yog 2026: मई के महीने में एक खतरनाक योग बनने वाला है। इस योग के प्रभाव से कुछ राशि के जीवन ने दुखों का पहाड़ टूट सकता है। इसलिए मई 2026 में ये तीन राशि वाले लोग सतर्क और सावधान हो जाए।

Khappar Yog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र मई का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत ही खास माना जा रहा है, लेकिन इस महीने में और भी योग ज्यादा प्रभावशाली हो रहा है। आपको बता दें कि मई के महीने की शुरुआत में बुधादित्य राजयोग और रोचक राजयोग जैसे शुभ राजयोग बन रहे हैं वही इस महीने में खप्पर योग भी बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में खप्पर योग को अशुभ माना गया है। मान्यता है कि जब खप्पर योग बनता है तो कई राशि के जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथ ही साथ उन्हें कई क्षेत्रों में प्रभाव भी पड़ता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि खप्पर योग क्या होता है और खप्पर योग के बनने से किन किन राशियों को सावधान रहने की जरूरत है।

क्या होता है खप्पर योग

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब मंगल, सूर्य, शनि और राहु जैसे ग्रह अशुभ स्थिति में आते हैं तो खप्पर योग बनता है। इस योग के बनने से ये सारे ग्रह नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। इसके साथ ही साथ इस योग के बनने से सिर्फ राशियों पर प्रभाव नहीं पड़ता है बल्कि देश दुनिया पर भी इसका प्रभाव पड़ता है। 

किन किन राशियों पर पड़ेगा खप्पर योग का नकारात्मक प्रभाव 

मिथुन राशि 

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि वालों के लिए खप्पर योग मानसिक तनाव उत्पन्न कर सकता है। इसके साथ ही साथ छोटी छोटी बातों को लेकर ज्यादा सोचने की परेशानियां बढ़ सकती हैं। मिथुन राशि वालों को बनते बनते काम बिगड़ सकते हैं। यदि आप आर्थिक फैसला लेते हैं तो सोच समझ कर ले वरना नुकसानदायक हो सकता है।

कन्या राशि 

कन्या राशि वालों के लिए खप्पर योग नुकसान करवा सकता है। इस दौरान आपको संयम बना कर रहना होगा। वरना कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खासकर सेहत को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न करें वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं। आपके आसपास के जो विरोधी लोग हैं वे सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए कोई भी कदम सोच समझ कर रखें। अन्यथा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है 

मकर राशि 

मकर राशि वालों के लिए यह योग ऑफिस में विवाद करवा सकता है। इसलिए जो भी मकर राशि वाले लोग हैं वे अपनी भाषा पर कंट्रोल रखें और किसी से बहस करने से बचें। वरना आपकी छवि भी खराब हो सकती है। इस खप्पर योग के प्रभाव से आपके शत्रु एक्टिव हो सकते हैं इसलिए हर समय सावधान भी रहें।

5379487