Art Galleries In Rajasthan: राजस्थान अपने शाही महलों और किलों के लिए प्रसिद्ध है। इसी के साथ यहां पर काफी संग्रहालय भी है जो यहां के इतिहास को संजोए हुए हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ही संग्रहालय और आर्ट गैलरी के बारे में।
अहार स्मारक संग्रहालय, उदयपुर
उदयपुर का अहार स्मारक संग्रहालय मेवाड़ के शासकों की समाधियों के बीच स्थित है। इस संग्रहालय में जटिल रूप से डिजाइन किए गए मिट्टी के बर्तन और सदियों पुरानी धातु की वस्तुएं मौजूद हैं। इसी के साथ यहां पर टेराकोटा की आकृतियां भी देखने को मिलती है।
अजमेर सरकारी संग्रहालय
यह संग्रहालय अकबरी किले के भीतर स्थित है। यह संग्रहालय मुगल और राजपूत विरासत की एक समृद्ध झलक पेश करता है। इस संग्रहालय में आपको हथियार, लघु चित्र और प्राचीन मूर्तियां देखने को मिलेंगी।
अनोखी म्यूजियम ऑफ हैंड प्रिंटिंग, जयपुर
यह म्यूजियम आपको ब्लॉक प्रिंटिंग की सदियों पुरानी कला के नमूने दिखाएगा। इस संग्रहालय में आपको पारंपरिक और समकालीन तकनीकों से बनाए हुए वस्त्रों को देखने का मौका मिलेगा। यह म्यूजियम टिकाऊ और नैतिक वस्त्र प्रथाओं को भी बढ़ावा देता है।
अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, जयपुर
यह संग्रहालय राजस्थान के सबसे पुराने संग्रहालयों में से एक है। इस संग्रहालय को इंडो-सरसेनिक शैली से बनाया गया है। इस संग्रहालय में आपको मिस्त्र की ममी, प्राचीन सिक्के, लघु चित्र और पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषाएं देखने को मिलेंगी। यह संग्रहालय रामनिवास गार्डन में स्थित है।
बागोर की हवेली, उदयपुर
यह भव्य हवेली 18 वीं सदी में बनवाई गई थी। अभी इस हवेली को संग्रहालय के रूप में बदल दिया गया है। इस हवेली में 100 से अधिक कमरे है जिनमें वेशभूषा, पेंटिंग और आधुनिक कला प्रदर्शित की गई है। इसी के साथ हर शाम को संस्कृत प्रदर्शन किए जाते हैं जिसमें पारंपरिक नृत्य और संगीत शामिल है।
भरतपुर पैलेस और संग्रहालय
इस संग्रहालय में आपको हथियार, पांडुलिपियां और पेंटिंग्स देखने को मिलेंगी। यह संग्रहालय भरतपुर के इतिहास को समृद्ध रूप से बयान करता है। यह महल काफी खूबसूरत है और यहां बनाए गए बगीचे एक शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करते हैं।
गंगा राजकीय संग्रहालय, बीकानेर
इस संग्रहालय को गंगा स्वर्ण जयंती संग्रहालय भी कहा जाता है। इस संग्रहालय में आपको प्राचीन मूर्तियां मिट्टी के बर्तन और हथियारों के साथ-साथ दुर्लभ चित्र तक देखने को मिलेंगे। यह संग्रहालय पश्चिमी राजस्थान की गहरी संस्कृति को अपने अंदर संजोए हुए है।
ये भी पढ़ें...Meera Mahal Of Rajasthan: क्या राजस्थान के इस महल में आज भी रहती हैं मीरा बाई? संग्रहालय में होता है उपस्थिति का अनुभव