rajasthanone Logo
5 Beautiful Dams Of Rajasthan: राजस्थान के बांध जहां लोगों को पीने का पानी और खेती की सिंचाई में पानी उपलब्ध कराते हैं, वहीं ये डैम अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाने जाते हैं। सालाना हजारों सैलानी यहां घूमने आते हैं।

5 Beautiful Dams Of Rajasthan: राजस्थान में गर्मी के मौसम में लोगों को पानी की सुविधा उपलब्ध कराने वाले बांध किसी टूरिस्ट जगहों से कम नहीं हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता लोगो को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। आइए जानते है ऐसे पांच डैम के बारे में 

1. बीसलपुर बांध

टोंक जिले में बनास नदी के पास स्थित बीसलपुर बांध एक ग्रेविटी डैम है। जिले के अलावा जयपुर में वही से पानी की सप्लाई की जाती है। यह बांध राजस्थान के प्रमुख बांधों में से एक माना जाता है। साल 1999 में इसे बनाया गया था। यह बांध चालिस मीटर ऊंचा है। दो भागों में बनाया गया यह डैम मकसद गांवों को पीने का पानी व सिंचाई के जल उपलब्ध कराता है। 

2. माही बजाज सागर बांध

यह राज्य का दूसरा सबसे बड़ा डैम है। इस माही नदी पर बनाया गया है। बांसवाड़ा जिले से कुल 15 किलोमीटर पर स्थित इस बांध का नजारा देखने बनता है। इसका नाम जमनालाल बजाज के नाम पर रखा गया है। इसके निर्माण साल 1983 में पूरा किया गया था। तैंतालीस मीटर ऊंचे इस बांध को पानी और बिजली की आपूर्ति के लिए बनाया गया था। 

ये भी पढ़ें:- Rajasthan Coin Museum: राजस्थान के एक मात्र सिक्कों का म्यूजियम, जहां मौजूद हैं 185 देशों के 10 हजार से अधिक प्राचीन सिक्के

3. राणा प्रताप सागर बांध

चंबल नदी का यह दूसरा सबसे बड़ा डैम है। प्रदेश के रावतभाटा में स्थित राणा प्रताप सागर बांध तिरेपन मीटर ऊंचा है। जलविद्युत पैदा करने के लिए डैम के पास एक पॉवर स्टेशन का भी निर्माण किया गया है। साल 1975 में इसका निर्माण किया गया था। 

4. मेजा बांध

मेवाड़ इलाके का यह सबसे बड़ा बांध माना जाता है। भीलवाड़ा जिले से कुल 20 किमी की दूरी पर यह बांध बनाया गया है। यहां कई विभिन्न प्रकार के जलीय जानवर व पक्षी रहते हैं, जिसके कारण यह जगह सैलानियों के बेस्ट मानी जाती हैं। 

5. जवाई बांध

पाली जिले में स्थित पश्चिमी राजस्थान के सबसे बड़े बांध का निर्माण साल 1957 में पूरा हुआ था। जवाई बांध को जवाई नदी पर बनाया गया है। यह जगह जंगली बिल्लियों के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है। भारतीय तेंदुआ और विभिन्न जानवरों को देखने के लिए सालाना हजारों लोग यहां आते है।

5379487