rajasthanone Logo
Rajasthan Coin Museum: राजस्थान के जोधपुर में प्रदेश का इकलौता सिक्कों का म्यूजियम स्थित है। यहां सैलानी प्राचीन काल के सिक्कों को देखने और इनके बारें में जानकारी लेने दूर-दूर से आते हैं। यहां 185 देशों के 10 हजार विभिन्न सिक्के देखने को मिल जाएगें।

Rajasthan Coin Museum: राजस्थान के जोधपुर शहर में राज्य का एकमात्र सिक्कों का म्यूजियम स्थित है। इस म्यूजियम का निर्माण सुभाष सिंगारिया ने किया था, जिन्हें प्राचीन सिक्के इकट्ठा करने के बेहद शौक था। साल 1999 में उन्होंने सिक्कों का कलेक्शन करना शुरू किया था और पिछले 20 साल से सिक्कों के संग्रहण व प्रदर्शन का कार्य कर रहे हैं।

इस म्यूजियम में आपको भारत के साथ साथ 185 देशों के 10 हजार विभिन्न सिक्के देखने को मिल जाएगें। वहीं 160 से अधिक देशों के पेपर नोट भी मौजूद है। इसमें ब्रिटिश भारत से लेकर रिपब्लिक के पेपर नोट शामिल है। सुभाष का सपना है कि वे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करे। 

म्यूजियम ऑन व्हील की शुरुआत 

सुभाष ने न केवल घर में सिक्कों का म्यूजियम बनाया है, बल्कि म्यूजियम ऑन व्हील की भी शुरुआत की है। इसके तहत वे अपनी बाइक पर सिक्कों का कलेक्शन तैयार करते हैं और स्कूलों में जाकर बच्चों को फ्री में इनके बारे में जानकारी देते हैं। इस म्यूजियम को देखने और इनके बारे में जानकारी जुटाने के लिए देश विदेश से सैलानी यहां आते हैं, साथ ही सरकारी कार्यालयों के लोग और स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी भी इन्हें देखने आते हैं। 

ये भी पढ़ें:- खुशियों से भर जाएगा घर, बस लगाइए ये 5 जादुई पौधे...घर में बरसेगी खुशहाली

बचपन से था सिक्कों का शौक 

सुभाष बताते है कि उन्हें सिक्के इकट्ठा करने का शौक बचपन से था। कक्षा नौवीं में वे मेहरानगढ़ फोर्ट घूमने गए थे, इस दौरान एक विदेशी सैलानी ने उन्हें विदेश का एक सिक्का दिया और यहीं से उन्हें सिक्के जमा करने का शौक चढ़ा। 

विभिन्न प्रकार के सिक्के

इस म्यूजियम में सुभाष के पास विभिन्न प्रकार के सिक्के मौजूद हैं जो अभी प्रचलन में भी नहीं हैं। यहाँ आपको प्रूफ सेट देखने को मिल जाएगा जो केवल सरकार द्वारा प्रूफ के तौर पर दिखाई जाते थे। साथ ही मिस्प्रिंट सिक्के भी मौजूद है जिनमें ढलाई के दौरान किसी प्रकार की कोई त्रुटि रह जाती है। इंडो सेलेनियम सिक्के, ये सदियों पुराने सिक्के होते हैं जो पहले प्रचलन में हुआ करते थे। सातवाहन सिक्के, ऐसे सिक्के है जिन्हें शीशे से बनाया जाता हैं। इसके अलावा आपको यहां रियासत काल के भी सिक्के देखने को मिल जाएगें।

5379487