Raja Mansingh Rebirth Mystery: राजस्थान के टोंक जिले के एक गांव से बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यह घटना सिर्फ चौकाने वाली नहीं बल्कि रहस्यमयी भी है। क्योंकि इस गांव का एक लड़का है वह अपने आप को आमेर का राजा मानता है। लड़का बैरवा समाज में जन्मा हुआ है और अभी उसकी उम्र करीब 8 साल है। 8 साल की उम्र में अपने पूनर्जन्म की गथाएं लोगों को बता रहा है और कहता है कि मैं पिछले जन्म में आमेर का राजा मानसिंह हूं। यानी आमेर शहर को बसाने वाले राजा मानसिंह का पूनर्जन्म हो गया है।
2.5 साल से ही घर का खाना छोड़ दिया खाना
गांव वाले और घरवालों का कहना है कि जब यह बच्चा ढाई साल का था और थोड़ी समझ आई तभी से घर का खाना खाने से इनकार करने लगा था। लड़के का कहना था कि वह एक राजपूत है और राजपूत होकर बैरवा घर का खाना नहीं खा सकता है। इस तरह की बाते सुनकर घरवाले हैरान हो गए और यह बातें गांव में फैल गई। लेकिन जैसे-जैसे बच्चा बड़ा हुआ, तब वह बार-बार अपने पिछले जन्म की बातें भी दोहराने लगा। बच्चा खुद को आमेर का राजा बताने लगा। बच्चे का आत्मविश्वास देखकर लोग आश्चर्यचकीत है और यह बच्चा अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
क्या पूनर्जन्म हो सकता है संभव
ऐसे तो विज्ञान कभी भी पूर्व जन्म को लेकर विश्वास नहीं करता है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब व्यक्ति की कुंडली में केतु, 8वां भाव और 12 भाव मजबूत होता है तो व्यक्ति के पिछले जन्म की बातें याद आती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पूर्वजन्म का कोई टाइम फिक्स नहीं होता है वह कई सालों बाद भी जन्म ले सकता है। यानी ज्योतिष में पूर्वजन्म को लेकर कई कहानियां भी बताई गई है लेकिन विज्ञान अभी तक इसे नहीं मानता है।
यह भी पढ़ें- बयाना का एक ऐसा इतिहास जिसे जानकर पैरों तले खिसक जायेगी जमीन,जैन-वैष्णवों का रहा है गढ़










