rajasthanone Logo
Rajasthan Weather: राज्य में मौसम का मिजाज बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की स्थिति बनी हुई है। आइए जानते हैं मौसम का हाल।

Rajasthan Weather: राजस्थान में एक बार फिर से मौसम के मिजाज पूरी तरह बदल चुके हैं। बीते दिन शुक्रवार को प्रदेश में कई जगह पर बारिश देखने को मिली। वहीं जैसलमेर, नागौर, सीकर समेत के जिलों में मूसलाधार तो कहीं हल्की बारिश देखी गई है। ऐसे में मौसम एकदम सुहाना हो गया है। वहीं तेज हवाओं और बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट हुई। ऐसे में गर्मी से लोगों को राहत मिली है। वहीं ठंडी हवाओं की वजह से लू का असर पूरी तरह खत्म हो गया है। कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी देखी गई। वहीं डीडवाना में सुबह 5:30 बजे से ही तेज बारिश हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

कई जगहों पर हुई तेज बारिश

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से बारिश का दौर शुरू हुआ है। इसके साथ यह भी बताया गया है कि सिस्टम ज्यादा दिन तक एक्टिव नहीं रहेगा। 4 अप्रैल के बाद इसका सिस्टम कमजोर पड़ सकता है। आपको बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से अरब सागर की नमी राजस्थान तक पहुंच रही है। जिस वजह से आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हो रही है।

बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना

पिछले 24 घंटे में भी बीकानेर में हनुमानगढ़, चूरू, जैसलमेर, जोधपुर, जालौर, जयपुर समेत कई हिस्सों में बारिश हुई है। वहीं अजमेर में 17.6 MM हनुमानगढ़ में 11.5 MM, झुंझुनू में 12.2MM, नागौर में 4MM, गंगानगर में 1.4 MM, जोधपुर में 1.5MM बारिश दर्ज की गई। वहीं 7 अप्रैल और 8 अप्रैल को राजस्थान के कई हिस्सों में आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना बताई जा रही है। इसके साथ ही विभाग द्वारा बताया गया है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद 10 अप्रैल तक हीट वेव वापस लौट सकता है।

यह भी पढ़ें- Bharatpur: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत,12 दिन पहले हुआ था विवाद

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मार्च के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ जाता है, लेकिन इस साल 13 मार्च से लगातार पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव बना हुआ है। मार्च के अंत तक और अप्रैल की शुरुआत में भी है सिस्टम एक्टिव हो चुका है। एक्सपर्ट का कहना है कि इतने कम अंतराल में लगातार सिस्टम बनना असामान्य है। लगातार बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान पहुंच रहा है। 

5379487