Jaipur Factory Fire: राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज खोह नागोरिान इलाके में स्थित पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह आग करीब 11 बजे लगी है। इस अग्निकांड में बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई है और करीब 4 लोग झुलस गए हैं।
मृतक की पहचान रहीम, रुबीन, अब्दुल वाहिद शामिल हैं, जबकी एक की शिनाख्त नहीं हुई है। वही जो 4 लोग झुलसे हुए हैं उनकी पहचान नासिर खान, समीर खान, बिलाल और आदिब को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सवाई मानसिंह अस्पताल के प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर आरके जैन ने बताया कि जो समीर और नासिर नाम के व्यक्ति हैं उनका शरीर 95 प्रसेंट झुलस गया है और बिलाल 75 प्रसेंट और आदिब 65 प्रसेंट जल गया है।
यह भी पढ़ें- Bharatpur News: भरतपुर में सड़क चौड़ीकरण का विरोध, कॉलोनीवासियों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार










