rajasthanone Logo
Bharatpur News: मकान टूटने के डर से कॉलोनीवासी एकजुट हुए। वहीं भरतपुर में निवासियों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Bharatpur News: सुभाष नगर आवासीय कॉलोनी के निवासियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कॉलोनी की मुख्य सड़क को 60 फीट से घटाकर 40 फीट रखने की मांग की है। वहीं कॉलोनीवासियों का कहना है कि प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण से कई परिवारों के मकानों पर संकट खड़ा हो जाएगा। इसके साथ ही वहां के लोगों को कहना है कि गरीब लोगों को एक मकान बनाने में पूरा जीवन लग जाता है। ऐसे में बहुत ही चिंता का विषय बन गया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ज्ञापन में बताया गया है कि करीब 40 से 50 वर्ष पुरानी इस आवासीय कॉलोनी में लगभग 90 से 95 प्रतिशत मकान बन चुके हैं, जिनमें मध्यम और गरीब वर्ग के परिवार निवास करते हैं। नगर निगम प्रशासन और भरतपुर विकास प्राधिकरण द्वारा रघु आटा चक्की से रामू वाले हनुमान जी रोड को 60 फीट चौड़ा करने की योजना बनाई गई है, जिसके लिए सड़क किनारे बने मकानों पर निशान भी लगाए गए हैं।

इसके साथ ही कॉलोनीवासियों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के नाम पर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के मकानों को तोड़ने की तैयारी की जा रही है, जो मानवीय दृष्टिकोण से उचित नहीं है। उनका कहना है कि लोगों की जीवनभर की जमा पूंजी से बने मकान प्रभावित होंगे और कई परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। वहीं ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि सुगम नगर कॉलोनी अब तक सड़क, नाली, सीवरेज और अन्य मूलभूत सुविधाओं से पूरी तरह वंचित रही है। ऐसे में विकास कार्यों की शुरुआत लोगों के घरों को नुकसान पहुंचाकर नहीं की जानी चाहिए।

आपको बता दें कि निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि गोलपुरा बायपास रोड एवं श्मशान से अग्रसेन स्कूल रोड की तरह ही मानवीय दृष्टिकोण एवं संवेदना रखते हुए रघु आटा चक्की से शम्भू वाले हनुमान जी रोड को 60 फीट की जगह 40 फीट का करवाएं और दोनों साइड में बिच सेण्टर से बराबर माप कराड़ जाये, उक्त मार्ग को चौड़ा करने के लिए प्रारम्भिक जगह या जहां रोड खत्म होता है वहां से रोड को चौडा करने का काम प्रारम्भ किया जाए ना कि रघु आटा चक्की से जो कि मध्य में है। आपको बता दें कि  कॉलोनीवासियों ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर जनहित में समाधान निकालने और गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के हितों की रक्षा करने की मांग की है। वहीं ज्ञापन पर सुभाष नगर के कई निवासियों के हस्ताक्षर भी दर्ज हैं।

5379487