rajasthanone Logo
Skin Care Tips: आज हम आपके साथ मलाई से बने फेसपैक के बारे में बताने जा रहे हैं,जो आपकी त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है।

Skin Care Tips: हर महिला को सुंदर दिखना पसंद होता है। इसके लिए वह काफी जतन भी करती हैं। वहीं, सुंदर दिखने के लिए केवल अच्छे कपड़े ही नहीं, बल्कि स्किन का ख्याल रखना भी जरूरी होता है। ऐसे में चेहरे पर ग्लो पाने के लिए महिलाएं कई महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेती हैं, लेकिन कई बार उनका कोई खास नतीजा नहीं निकलता है।

आज हम आपको चेहरे को चमकदार और मुलायम बनाने का एक आसान घरेलू तरीका बताएंगे। आप घर में मौजूद दूध की मलाई से चेहरे को मुलायम और ग्लोइंग बना सकते हैं। मलाई से बने फेस पैक स्किन को अंदर से पोषण पहुंचाने में मदद करते हैं। वहीं, अगर आपकी त्वचा रूखी है तो यह आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इन फेस पैक के बारे में।

मलाई और शहद फेस पैक

अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है तो आप मलाई और शहद का फेस पैक लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच मलाई में थोड़ा सा शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करें। उसके बाद इसे चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा रहने दें। फिर गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें। इसे लगाने के बाद आपकी स्किन सॉफ्ट दिखेगी और चेहरा भी फ्रेश नजर आएगा।

मलाई और हल्दी फेस पैक

हल्दी में कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इसका इस्तेमाल काफी पुराने समय से किया जा रहा है। इसके लिए आप एक चम्मच मलाई में एक चुटकी हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी से चेहरा साफ कर लें। यह फेस पैक चेहरे की ड्राईनेस को दूर करेगा और स्किन को चमकदार बनाने में मदद करेगा।

मलाई और बेसन फेस पैक

इसके लिए आप एक चम्मच मलाई में थोड़ा सा बेसन मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। तय समय के बाद इसे हल्के हाथों से रगड़ते हुए पानी से धो लें। यह फेस पैक त्वचा पर जमी गंदगी को साफ करने में मदद करता है। साथ ही डेड स्किन को हटाकर चेहरे की रंगत निखारने में भी सहायक होता है।

5379487