rajasthanone Logo
SMS Hospital Jaipur: एसएमएस अस्पताल में प्राइवेट हेल्थ इंश्योरेंस मरीजों को कॉटेज सुविधा मिलेगी। बेड पर टेस्ट होंगे और 113 पैकेज की दरें तय।

SMS Hospital Jaipur: एसएमएस हॉस्पिटल में निजी हेल्थ इंश्योरेंस वाले मरीजों के लिए इलाज का नया मॉडल तैयार हो रहा है। बता दें कि इसमें मरीज को भर्ती होने पर कॉटेज मिलेगा। वहीं, बेड पर ही ब्लड-यूरिन सहित जरूरी सैंपल लिए जाएंगे। सीटी-एमआरआई जैसी जांच के लिए वार्ड बॉय अपॉइंटमेंट के अनुसार लेकर जाएगा। इसके लिए एसएमएस की कमेटी ने कॉटेज, आईसीयू, जांच और सर्जरी सहित करीब 113 पैकेज की दरें सीजीएचएस-2025 की तर्ज पर प्रस्तावित की हैं। इनमें 2 हजार से ज्यादा तरह के इलाज शामिल होंगे। एसएमएस प्रशासन ने अप्रूवल के लिए जनरल इंश्योरेंस काउंसिल में आवेदन किया है। अनुमति मिलते ही सुविधा का लाभ ले सकेंगे।

भर्ती के समय बताना होगा इंश्योरेंस प्लान

बताते चलें कि निजी बीमा वाले मरीज को भर्ती होने से पहले रजिस्ट्रेशन के दौरान हेल्थ इंश्योरेंस की जानकारी देनी होगी। अस्पताल से कंपनी को इलाज की मंजूरी के लिए आवेदन किया जाएगा। अप्रूवल मिलने के बाद इलाज तय पैकेज के अनुसार होगा। इसके लिए हेल्थ इंश्योरेंस डेस्क भी बनाई जाएगी। जहां रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस संबंधी प्रक्रिया और डिस्चार्ज की औपचारिकताएं रिकताएं पूरी होंगी।

यह भी पढ़ें- Jaipur Election Results: जयपुर पंचायत चुनाव में कांग्रेस का दबदबा 250 सीटों पर जीत, भाजपा 97 और RLP 62 पर सिमटी

बेड से ही सैंपल, सीटी स्कैन, एमआरआई के लिए अपॉइंटमेंट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मॉडल में सामान्य मरीज के मुकाबले हॉस्पिटल मैनेजमेंट की व्यवस्था अलग होगी। भर्ती मरीज के ब्लड, यूरिन और अन्य जरूरी सैंपल बेड पर ही लिए जाएंगे। सीटी स्कैन या एमआरआई जैसी जांच के लिए तय अपॉइंटमेंट के तहत वार्ड बॉय जांच के लिए लेकर जाएगा। प्रस्तावित दरों के अनुसार, जनरल वार्ड का शुल्क 1,500 रुपए, प्राइवेट रूम का 4,500 रुपए और आईसीयू का शुल्क 5,400 रुपए निर्धारित किया गया है। वहीं, एंजियोग्राफी की दर 7,820 रुपए, एपेंडिसेक्टॉमी की 17,765 रुपए और लैप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टॉमी की दर 30,855 रुपए प्रस्तावित है। इसके अलावा, नी रिप्लेसमेंट (बिना इम्प्लांट) के लिए 1,16,280 रुपए, प्रोस्टेट ऑपरेशन (टीयूआरपी) के लिए 53,550 रुपए और टिम्पेनोप्लास्टी के लिए भी प्रस्तावित दर तय की गई है।

5379487