rajasthanone Logo
School Food Poisoning: राजकीय स्कूल में मिड-डे मील में छिपकली निकली। जिसके चलते 90 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

School Food Poisoning: गोपालपुरा के सूरवास गांव स्थित राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल में शनिवार को मिड-डे मील खाने के बाद 90 बच्चों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। बच्चों ने पेट दर्द, उल्टी, चक्कर और जी घबराने की शिकायत की। सब्जी में छिपकली का बच्चा दिखाई देने की बात सामने आने आई है।

स्कूल में बच्चों की तबीयत बिगड़ी

मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 11 बजे कक्षा एक से आठवीं तक के 107 बच्चे आलू की सब्जी और रोटी खा रहे थे। इसी दौरान कुछ बच्चों ने छिपकली का बच्चा देखने की बात कही। उन्होंने इसकी जानकारी प्रिंसिपल अंबिका स्वामी, पोषाहार प्रभारी करिश्मा मीणा और खाना बनाने वाली जीवणी को दी। 

स्कूल में बच्चों की तबीयत बिगड़ी

इसके बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने की शिकायतें आने लगीं। बच्चों को 108 एंबुलेंस, निजी एंबुलेंस और अन्य वाहनों से राजकीय बगड़िया उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सा विभाग की टीम ने भोजन के सैंपल लिए। पीएमओ डॉ. पुरुषोत्तम करवा के अनुसार, बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई और कोई गंभीर नहीं था।

5379487