RPSC Result: इस समय राजस्थान में रिल्ज को लेकर राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) चर्चा में है। क्योंकि स्कूल लेक्चरर भर्ती की दो परीक्षाओं के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। जिसमें बहुत ही चुनिंदा विद्यार्थी पास हो पाए हैं। बता दें कि प्राध्यापक-कृषि (स्कूल शिक्षा) भर्ती के करीब 552 पदों में केवल 48 अभ्यार्थी ही पास हुए हैं। वहीं प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) भर्ती-2025 में 617 पदों में भी पास छात्रों का आंकड़ा कुछ इसी तरह रहा। जिसमें करीब 877 पद खाली रह गए।
जानकारी के लिए बता दें कि प्राध्यापक-कृषि भर्ती 3 से 8 जून 2026 के बीच इसका एग्जाम हुआ था। जिसका रिजल्ट 26 नवंबर को आया। बता दे कि इस भर्ती में ज्यादातर कैंडिडेट उतने अंक नहीं ला पाए। रिजल्ट के बाद लोगों में दुख की लहर दौड़ गई। वहीं आयोग ने 20 अगस्त 2026 को एक अस्थाई सूची जारी की थी। वहीं, जब सूची जारी की गई तो इसके बाद कृषि विभाग की ओर से इनकी पात्रता जांच की गई। अब आयोग की कोई ओर आरक्षित सूची जारी नहीं की गई है।
बता दें कि इसमें सिलेक्शन के लिए एग्जाम में मिनिमम 40 प्रतिशत मार्क्स लाने का नियम है। लेकिन बहुत ही कम लोग इतने अंक जुटा पाए। इन मार्क्स की जानकीर शुक्रवार को रिजल्ट आने के बाद पता चली। जिसमें रिजल्ट आने के बाद करीब आधे से ज्यादा पद खाली ही रह गए। इन पदों की संख्या 495 है। जबकि टोटल पद 617 थे। आपको बता दें कि (RPSC) में केवल 122 अभ्यार्थी ही पास हो पाए हैं। जिनमें पॉलिटिकल साइंस के 67, ड्राइंग में 12, बायोलॉजी में 42, और वहीं पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में केवल 1 अभ्यार्थी पास हुए हैं। जबकि पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के 2 पदों पर भर्ती होनी थी।









