Barmer News: बाड़मेर की बेटियों की मेहनत सिर्फ उनकी मार्कशीट के नंबरों में ही नहीं झलकती, बल्कि आज पूरे राजस्थान में उनकी काबिलियत का डंका बज रहा है। बेटियों के इसी जज्बे को सलाम करने के लिए राजस्थान सरकार की 'गार्गी पुरस्कार योजना' पिछले कई सालों से लगातार चल रही है। अब एक बार फिर इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शानदार अंकों के साथ पास हुई बाड़मेर की होनहार बेटियों के लिए सुनहरा मौका लौट आया है।
दरअसल,बाड़मेर जिले में हाली में पास हुई 10वीं और 12वीं की मेधावी छात्राओं के लिए राजस्थान सरकार की 'गार्गी पुरस्कार और बालिका प्रोत्साहन योजना' एक बड़ी सौगात है। कई वर्षों से चली आ रही इस योजना के तहत बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाली छात्राओं को 3 से 5 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जिसकी अंतिम तिथि 25 दिसंबर तय की गई है। बता दें कि पात्र छात्राएं समय रहते अपने विद्यालय के जरिये शाला दर्पण (Shala Darpan) पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। फाउंडेशन की सचिव उषा शर्मा ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (मुख्यालय) माध्यमिक को निर्देश जारी किए हैं। जिसमें छात्रा का आवेदन निर्धारित समय में करवाने की बात कही गयी है।
पहली किस्त उन छात्राओं को मिलेगी जिन्होंने माध्यमिक परीक्षा-2026 में 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक हासिल किए हैं और इस सत्र में कक्षा 11 में नियमित पढ़ाई कर रही हैं। इन्हें 3 हजार रुपए और प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। वहीं दूसरी किस्त में माध्यमिक परीक्षा-2025 में 75 प्रतिशत लाने वाली और अब कक्षा 12 में पढ़ रही छात्राओं को 3 हजार रुपए मिलेंगे।









