rajasthanone Logo
Rajasthan High Court: गांजे के फर्जी केस में फंसाए गए आरोपी को राजस्थान हाई कोर्ट ने रिहा कर दिया है। इस मामले की जांच के साथ पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

 Rajasthan High Court: राजस्थान हाई कोर्ट ने 30 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार मथुरा निवासी आरोपी को बरी कर दिया है। बता दें कि इस मामले में जस्टिस रवि चिरानिया की अदालत ने 22 महीने से जेल में बंद आरोपी की जमानत को मंजूर करते हुए पुलिस प्रशासन पर कई सवाल खड़े किए हैं। साथ ही पुलिसकर्मी मादक पदार्थ प्लांट करने अथवा निर्दोष को झूठे केस में फंसाने में दोषी पाए जाते हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

अधिवक्ता डॉ. विभूति भूषण शर्मा ने कहा कि 22 फरवरी 2025 को पुलिस ने मनीराम को उसके घर से उठाकर अवैध हिरासत में ले लिया। उसके माध्यम से अजय कुमार शर्मा को बुलाया गया और अगले ही दिन यानी 23 फरवरी को सपोटरा थाना में एफआईआर दर्ज कर 30 किलो गांजा बरामद दर्शाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

वहीं, कोर्ट में बताया कि पुलिस ने शुरुआती दस्तावेज के आरोप में आई-20 कार चलाते हुए बताया गया। लेकिन बाद में उसी नंबर की एक बोलेरो जीप दिखाई दी। पुलिस ने 23 फरवरी 2025 को मादक पदार्थ की जब्ती की लेकिन इसके सैंपल की जांच के लिए करीब 5 महीने बाद 1 अगस्त 2025  एफएसएल में जमा कराए गए।

चार्जशीट में शामिल नोट्स में दो अलग-अलग लोगों के एक ही मोबाइल नंबर दर्ज मिले। इसी के साए दूसरे नोट में विवरण खाली छोड़ दिए और किसी अन्य व्यक्ति की फोटो लगा दी गई। इस पूरे मामले को देखते हुए कोर्ट ने 7 जुलाई  2026 को पुलिस को घटना के समय कॉल डिटेल्स (सीडीआर) और सीसीटीवी फुटेज पेश का आदेश दिया था। लेकिन करीब 4 महीने निकल जाने के बाद जांच अधिकारी ने इसका पालन नहीं किया। 

इस मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान अधिकारी को कोई ठोस जवाब नहीं मिला। करौली एसपी लोकेश सोनवाल ने भी कोर्ट के सामने स्वीकार किया कि ट्रायल कोर्ट के आदेश के बावजूद जांच अधिकारी और संबंधित एसएचओ ने सीसीटीवी व कॉल डिटेल्स जुटाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। अब इस मामले में जांच में गंभीर लापरवाही की बात मानते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दिया। 

5379487