rajasthanone Logo
RSRTC Transfer Policy: अगर कोई परिचालक तीन या उससे ज्यादा बिना टिकट यात्रा के प्रकरण में  संलिप्त पाया जाता है ड्यूटी पर शराब या मादक पदार्थों का सेवन करता है या अपनी जगह किसी और व्यक्ति से कार्य करवाता है, तो निलंबन के बाद उसे दूसरे जोन में भेज दिया जाएगा।

RSRTC Transfer Policy: राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) ने निगम के कार्मिकों के लिए नई तबादला नीति लागू कर दी है। इस नीति के तहत अब ड्यूटी के दौरान बिना टिकट यात्री पकड़े जाने पर संबंधित चालक-परिचालक और जिम्मेदार कार्मिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने वाले कार्मिकों की पोस्टिंग अगले पांच वर्षों तक उनके गृह जिले से बाहर की जाएगी।

परिचालकों के लिए खास कड़े प्रावधान

नई नीति के मुताबिक कैंसर किडनी ट्रांसप्लांट, ओपन हार्ट सर्जरी, डायलिसिस लकवा और मेंटल हेल्थ जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे कार्मिकों को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं निगम ने परिचालकों के लिए खास कड़े प्रावधान किए हैं। नए प्रावधानों के मुताबिक अगर कोई परिचालक तीन या उससे ज्यादा बिना टिकट यात्रा के प्रकरण में  संलिप्त पाया जाता है ड्यूटी पर शराब या मादक पदार्थों का सेवन करता है या अपनी जगह किसी और व्यक्ति से कार्य करवाता है, तो निलंबन के बाद उसे दूसरे जोन में भेज दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather: राज्य में बदला मौसम का मिजाज, दिन में तेज धूप; कई जिलों में पारा 30 डिग्री के करीब

ऐसे कार्मिकों को अगले 3 साल तक इस जोन में और 5 साल तक उनके गृह जिले यह पुरानी यूनिट में तैनात नहीं किया जाएगा। निगम ने सभी डिपो प्रबंधकों को नई तबादला नीति का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। नई व्यवस्था के लागू होने से रोडवेज में अनुशासन बढ़ने और राजस्व में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

5379487