rajasthanone Logo
Bharatpur Corruption: राजस्थान के भरतपुर जिले से भ्रष्टाचार का एक मामला सामने आया है, जहां यह भ्रष्टाचार शिक्षा विभाग में की गई है। जानिए क्या है पूरा मामला।

Bharatpur Corruption: भ्रष्टाचार किस कदर बढ़ता जा रहा है, इसका अंदाजा आप इस खबर से लगा सकते हैं। यह खबर राजस्थान के भरतपुर जिले से सामने आया है और यह भ्रष्टाचार शिक्षा विभाग में हुआ है। बताया जा रहा है कि सिक्योरिटी डिपॉजिट लौटाने के बदले शिक्षा विभाग के दो अभियंता ने इसके बदले में 7.1 फीसदी कमीशन मांगा। इस मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ा कदम उठाते हुए दोनों JEN के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

जानें क्या है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसीबी ने स्कूल निर्माण कार्य की सुरक्षा जमा राशि लौटाने के बदले में रिश्वत मांगने वाले दो JEN के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। अब आगे की जांच में जुट गई है। ACB अधिकारियों के अनुसार डीग जिले के कुम्हेर ब्लॉक से यह मामला सामने आया है, यहां तैनात कनिष्ठ अभियंता राकेश कुमार और धीरेंद्र श्रीवास्तव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। अब एसीबी इस मामले में जांच करेगी।

गिरफ्तार JEN का बड़ा खुलासा

बताया जा रहा है कि राज्य सरकार की योजना के तहत स्कूल निर्माण कार्य करने वाले एक ठेकेदार ने ACB में शिकायत दर्ज कराई थी। ठेकेदार ने दो JEN पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी 3.25 लाख रुपए की सिक्योरिटी डिपाजिट वापस करने के बदले 7.1 फीसदी कमीशन मांगा जा रहा है और इसी को लेकर एसीबी ने शिकायत दर्ज की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों गिरफ्तार JEC से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने यह स्वीकार किया है कि यह राशि केवल JEN तक सीमित नहीं थी, बल्कि उच्च अधिकारियों के पास भी जाती है, ताकि फाइल को बिना किसी अड़चन के पास कराया जा सके। 

5379487