rajasthanone Logo
Bharatpur Crime: दुष्कर्म और छेड़छाड़ के केस को लेकर पुलिस विभाग ने जो रिपोर्ट पेश की है, वह सचमुच हैरान कर देने वाली है। इस रिपोर्ट के अनुसार दुष्कर्म और छेड़छाड़ के 48 फीसदी मामले झूठे दर्ज कराई जा रहे हैं।

Bharatpur Crime: महिलाओं के विरुद्ध दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध को लेकर कानून में सख्त सजा का प्रावधान रखा गया है, लेकिन इसी सख्त प्रावधान का कुछ महिलाएं गलत तरीके से इस्तेमाल करती है और यह आंकड़े आपको भी हैरान कर सकती है। 2025 में दुष्कर्म और छेड़छाड़ के जितने शिकायत दर्ज कराए गए, उनमें से 48 फीसदी मामले झूठे निकले और बताया जा रहा है कि यह मामले सिर्फ निजी रंजिश और संपत्ति विवाद को लेकर दर्ज कराए गए थे।

669 में से 317 मामले झूठे

यह आंकड़े सच में चिंताजनक है, क्योंकि लोग नीचे रंजिश निकालने के लिए और लालच के चलते भी दुष्कर्म के मामले दर्ज करने लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह गंभीर धाराएं जमीन हड़पने, मकान के विवाद या आपसी विवादों में सामने आने वाले पक्ष को फंसाने के लिए भी लगाया जा रहा है। 2025 में दर्ज दुष्कर्म के मामलों में करीब आधे मामले झूठे पाए गए हैं। कल दर्ज मामलों में 48 फ़ीसदी केस झूठ की श्रेणी में आया है। 2025 में रेंज के अंतर्गत दुष्कर्म के कुल 669 मामले दर्ज किए गए और पुलिस की तकनीकी जांच में सामने आया कि 317 मामलों को झूठा घोषित कर दिया गया।

भरतपुर में पिछले साल सामने आए 124 केस

भरतपुर में पिछले साल दुष्कर्म और छेड़छाड़ के 124 मामले दर्ज किए गए थे, उनमें से 56 मामले झूठे निकले, जो कि 49.12 प्रतिशत होता है। धौलपुर जिले में 2025 में 160 मामले दर्ज किए गए थे, उनमें से 92 मामले झूठे निकले जो कि 60.13 फीसदी होता है। करौली जिले में दुष्कर्म और छेड़छाड़ के 138 मामले दर्ज किए गए थे, उनमें से 65 मामले झूठे निकले हैं और यह भी करीब 50% होता है। इसके अलावा सवाई माधोपुर में दुष्कर्म और छेड़छाड़ के साल 2025 में 101 मामले दर्ज किए गए थे, उनमें से 34 मामले झूठे निकले जो कि 36.17 फीसदी होता है।

वहीं अंत में डीग जिले में दुष्कर्म किया 146 मामले दर्ज किए गए थे और उनमें से 70 मामले झूठे निकले हैं जो कि करीब 53 फीसदी होता है। अब आप इसी अंदाजा लगा सकते हैं कि इस जघन्य कानून का महिलाएं और हमारा समाज किस तरीके से गलत इस्तेमाल कर रहा है। इसका अंजाम यह हो रहा है कि निर्दोष व्यक्ति को भी अपराध में आरोपी बता दिया जाता है। 

5379487