rajasthanone Logo
Rajasthan Weather: राज्य में मौसम का मिजाज बदल रहा है। कई इलाकों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आस-पास पहुंच चुका है। ऐसे में लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है।

Rajasthan Weather: राजस्थान में ठंड अब जाती हुई नजर आ रही है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम की मिजाज में बदलाव देखा जा रहा है। वहीं आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही उम्मीद है कि तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं सुबह और रात के समय हल्की सर्दी महसूस हो रही है। दिन में तेज धूप नजर आ रही है।

मौसम साफ रहने की आशंका

वहीं राज्य की कई हिस्सों का तापमान 30 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है। ऐसे में अगर बीते दिन यानी मंगलवार की बात करें तो बाड़मेर का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पाली का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार बीते दिन यानी मंगलवार का मौसम शुष्क रहा। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा और तापमान में स्थिरता रहेगी।

बादल छाए रहने की संभावना

वहीं कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना भी जताई जा रही है। ऐसे में अधिकतम तापमान की बात करें तो अजमेर में 28.4 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 26.6 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 27.0 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 27.4 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 30.6 डिग्री सेल्सियस, सिरोही में 23.8 डिग्री सेल्सियस, दौसा में 29.0 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 30.6 डिग्री सेल्सियस, फलोदी में 30.2 डिग्री सेल्सियस, जालौर में 30.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।

5379487