Rajasthan Tourism Update: राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार नए कदम उठा रही है। इसी क्रम में पर्यटन विभाग अब पर्यटकों के लिए डे-नाइट बस टूर शुरू करने की तैयारी कर रहा है, जिससे पर्यटक दिन और रात दोनों समय प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे। इस योजना से राज्य में आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ पर्यटन स्थलों का अनुभव भी अधिक आकर्षक होगा।
पर्यटन सहायता सेल को भी मजबूत करेगा
उप मुख्यमंत्री हुआ पर्यटन कला संस्कृति मंत्री दिया कुमारी ने विभाग की बैठक में इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा है कि बजट में की गई घोषणाओं की जल्द क्रियान्वती के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। साथ ही राजस्थान दिवस के समारोह को ऐतिहासिक स्थान पर मनाया जाने के लिए तैयारी पूरी करें। बैठक में बताया गया कि पर्यटन विभाग पर्यटकों की सहायता के लिए पर्यटन सहायता सेल को भी मजबूत करेगा। इसके तहत कर्मचारियों को रिफ्रेशर कोर्स और विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे पर्यटकों को राजस्थान के इतिहास, संस्कृति और पर्यटन स्थलों की बेहतर जानकारी दे सकें।
यह भी पढ़ें- CM Bhajanlal Sharma: भजनलाल के आदेश, एलपीजी सिलेंडर आपूर्ति पर निगरानी के लिए जिला स्तर पर बनेंगे कंट्रोल रूम
14 से 19 मार्च तक राजस्थान दिवस सप्ताह
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिया कुमारी निर्देश दिए हैं कि 14 से 19 मार्च तक राजस्थान दिवस सप्ताह को पूर्ण भव्यता के साथ प्रवेश भर में आयोजित किया जाए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोक कलाओं का भव्यता से प्रदर्शन किया जाए। 18 नवंबर 2027 में जयपुर की स्थापना के 300 साल पूरे हो रहे हैं। इसके लिए कार्य योजना बनाए जाए।








