Rajasthan Tourism: राज्य में पर्यटन को नई गति देने के उद्देश्य से सरकार द्वारा पर्यटन विकास बोर्ड का गठन किया गया है। इस बोर्ड के अध्यक्ष स्वयं पर्यटन मंत्री होंगे, जबकि 10 विभागों के शासन सचिव और 3 विशेष आमंत्रित सदस्य इसके सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं। बोर्ड का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में पर्यटन से जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और नए पर्यटन स्थलों का विकास करना है।
पर्यटकों का फेवरेट डेस्टिनेशन बनाना है
राजस्थान को देसी विदेशी पर्यटकों का फेवरेट डेस्टिनेशन बनाना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आदेश अनुसार मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाले बोर्ड में पर्यटन कला एवं संस्कृति मंत्री उपाध्यक्ष, आयुक्त पर्यटन विभाग सदस्य सचिव, राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं संवर्धन प्राधिकरण के अध्यक्ष पर्यटन, वन, जलसंसाधन पीडब्ल्यूडी, वित्त, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य,जनजाति क्षेत्रीय विकास, कला साहित्य संस्कृति एवं पुरातत्व, नगरीय विकास एवं आवासन, स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख या अतिरिक्त मुख्य सचिव सदस्य होंगे। इसके अलावा पर्यटन कला एवं संस्कृति क्षेत्र में राष्ट्रीय या राज्यस्तर पर सक्रिय भागीदारी रखने वाले तीन विशेषज्ञ भी सदस्य होंगे। जिनको राज्य सरकार नामित करेगी।
यह भी पढ़ें- My Career Advisor App : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल, छात्रों को मिलेगा पर्सनलाइज्ड करियर गाइडेंस
बोर्ड के ये होंगे प्रमुख कार्य
- पर्यटन लोगो को बढ़ावा देने के लिए नवाचार और सुधार पर विचार विमर्श
- पर्यटन स्थलों के विकास और सौंदर्य करण की स्वीकृति देना पर्यटक स्थल
- पर्यटक स्थलों पर सुविधाओं का अनुमोदन देना
- केंद्र और राज्य सरकार की प्रेरणा योजना का प्रभावी क्रियान्वयन
- संग्रहालय का आधुनिकरण और सांस्कृतिक मेलो को बढ़ावा देना
- निजी निवेश और रोजगार सृजन को प्रोत्साहन देना







