Macroni Recipe:अक्सर लोग नाश्ते में पोहा, पराठा और पूड़ी जैसी चीज खाकर बोर हो जाते हैं। वहीं बच्चों के लिए बच्चे खाने को लेकर काफी परेशान करते हैं क्योंकि ज्यादातर बच्चे बाहर की चीज खाना पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए बहुत ही स्पेशल मैकरोनी की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं, जो बच्चों को बहुत ही पसंद आने वाली हैं। तो आइए जानते हैं मैकरोनी बनाने की रेसिपी।
सामग्री
मैक्रोनी - 2 कप प्याज
हरी मिर्च - 2
लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
हल्दी - आधा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
टमाटर - 2
गरम मसाला पाउडर - आधा चम्मच
विधी
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले चार कप पानी डालकर मैकरोनी को उबाल लें।
- इसके बाद आप इसे अपने से छानकर एक प्लेट में रख दें।
-अब आप कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसके बाद इसमें बारीक कटी हुई प्याज, हरी मिर्च डालकर फ्राई कर लें।
- इसे आपको गोल्डन कलर होने तक फ्राई करना है। अब आप इसमें टमाटर डालें।
- इसके बाद इसमें आप नमक डाल दें।
- प्याज और टमाटर के सॉफ्ट हो जाने के बाद इसमें आप मैकरोनी डालें।
- अब इसमें आप लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- इसे आपको धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट तक फ्राई करना है।
- इसके बाद इसमें आप हरा धनिया डालकर मिक्स करें और गैस बंद कर दें।
आपकी मैकरोनी बनकर तैयार है। इससे आप गरमागर्म सर्व करें।









