Rajasthan Weather: राजस्थान में मार्च के शुरू होते हैं गर्मी के रुख तेज हो चुके हैं। वहीं ज्यादातर शहरों के तापमान में बढ़ोतरी हो चुकी है। ऐसे में दोपहर के समय तेज धूप की वजह से लोगों का बाहर निकालना मुश्किल हो रहा है। वहीं सबसे ज्यादा तापमान बाड़मेर में 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में अगर अधिकतम तापमान की बात करें तो जयपुर में अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 36.6 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 36.5 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 36.1 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 35.8 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 35.2 डिग्री सेल्सियस, पाली में 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं शहरों का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया।
मोसम शुष्क रहने की आशंका
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 5 दिनों तक मोसम शुष्क रहने की आशंका है। ऐसे में आसमान साफ रहने की आशंका जताई जा रही है। वहीं बताया जा रहा है कि तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। साथ ही तेज धूप निकलने की आशंका है।
बताया जा रहा है कि राजस्थान में 15 दिन पहले ही तेज गर्मी पड़ने की आशंका है। इस बारे में मौसम एक्सपर्ट का वैसे विभाग का कहना है कि अभी न पहाड़ी इलाकों बर्फबारी हो रही है और न ही कोई पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। इस वजह से पश्चिमी हवाएं अपना असर दिख रही हैं।ट
गर्मी 15 दिन पहले ही असर दिख रही है
वहीं इसके साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि इस साल गर्मी 15 दिन पहले ही असर दिख रही है। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण जलवायु परिवर्तन माना जा रहा है। इसके अलावा बताया जा रहा है कि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी न होने की वजह से भी गर्मी पहले ही आ गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि साल गर्मी अपने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ देगी।










