Rajasthan Weather: राजस्थान में गर्मी बढ़ने लगी है। वहीं अब तापमान सामान्य से ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है। वहीं अभी से ही सूरज के तेवर तीखे हो गए हैं। ऐसे रात के समय भी अब गर्मी महसूस होने लगी है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में सबसे ज्यादा गर्मी देखने को मिल रही है। शेहरों का न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच चुका है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने के साथ न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में बढ़ने की आशंका है।
जानें शहरों का अधिकतम तापमान
वहीं अगर बीते दिन यानि सोमवार की बात करें तो सोमवार तो सुबह के समय सुबह शाम के समय घर में महसूस हुई। वहीं बीते दिन कि बात करें तो अधिकतम तापमान बाड़मेर में 36.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ऐसे में अधिकतम बात करें तो भीलवाड़ा में 33.6 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 30.5 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 33.9 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 33.2 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 33.7 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 35.7 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 34.8 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 31.9 डिग्री सेल्सियस, नागौर में 34.1 डिग्री सेल्सियस. जालौर में 34.3 डिग्री सेल्सियस, करौली में 33.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
यह भी पढ़ें- Jaipur News: होली के दिन जयपुर मेट्रो को लगेगा ब्रेक, 9 घंटे तक रहेगा सन्नाटा
आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है। वहीं न्यूनतम तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं दोपहर के समय में गर्मी ज्यादा महसूस होने की उम्मीद है।








