rajasthanone Logo
AC Side Effect: घंटों AC में बैठना आंखों के लिए बहुत ही हानिकारक होता है। यह आंखों में जलन, ड्राईनेस जैसी समस्या पैदा करती है। आइए जानते हैं कैसे यह आंखों के लिए नुकसानदायक होती है।

AC Side Effect: एसी में लंबे समय तक बैठने से कुछ लोगों को आखों में जलन और ड्राईनेस जैसे परेशानी होने लगती है। आपको बता दें कि यह एक बहुत ही आम समस्या है लेकिन अगर इसे आप इग्नोर करते हैं तो धीरे-धीरे यह गंभीर परेशानी भी बन सकती है। ऐसे में यह परेशानी ड्राई आई सिंड्रोम की दिक्कत होने लगती है। ऐसे में हमें कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में जानेंगे कि इसके पीछे का क्या कारण होता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

जानें ड्राई आई सिंड्रोम का कारण

एसी का सबसे बड़ा प्रभाव कमरे की नमी पर पड़ता है। एसी हवा से नमी खींच लेता है, जिस वजह से एटमॉस्फेयर ड्राई हो जाता है। वहीं नमी कम होने की वजह से आंखों की सतह पर मौजूद आंसू जल्दी सूख जाते हैं जो आंखों को लुब्रिकेट और प्रोटेक्ट करते हैं। यह जल्दी से वाष्पीकृत हो जाते हैं, जिस वजह से ड्राइनेस और जलन की समस्या होने लगती है क्योंकि एसी का माहौल और ठंडी हवा सीधा आंखों पर असर डालती है। ऐसे मेंआंखों में जलन, रेडनेस और कभी-कभी धुंधला भी दिखने लगता है। यह समस्या एसी में घंटों तक बैठने वाले लोगों को ज्यादा होती है।

लैपटॉप-मोबाइल स्क्रीन का करें कम इस्तेमाल

इसके साथ ही आंखों में ड्राइनेस होने का कारण लैपटॉप-मोबाइल स्क्रीन का लगातार इस्तेमाल करना भी होता है क्योंकि स्क्रीन देखते समय हमारी पलके नॉर्मल से कम झपकती हैं। जिस वजह से आंखों में आंसू बनने और फैलने की प्रक्रिया बाधित होती है। एसी की सूखी हवा और कम ब्लिंक करना आंखों को और ज्यादा ड्राई बना देता है, जिस वजह से आंखों में भारीपन और जलन होने लगती है। इसके साथ ही आपको बता दें कि एसी वाले रूम में हवा का नेचुरल सरकुलेशन कम होता है। इससे धूल, एलर्जी और छोटे पार्टिकल्स हवा में घूमते रहते हैं जो आंखों में चले जाते हैं और खुजली पैदा कर देते हैं।

इन लोगों को रहता है ज्यादा डर

जिन लोगों को पहले से ही एलर्जी या ए ड्राई आई सिंड्रोम की परेशानी है उन लोगों के लिए यह बहुत ही ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है। इसके साथ ही आपको बताते चले कि लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करने वाले लोगों को यह समस्या बहुत जल्दी होने लगती है। साइनस की परेशानी से जूझ रहे लोगों को भी यह समस्या जल्दी होने का खतरा रहता है। वहीं अगर आप इस परेशानियों पर ध्यान नहीं देते हैं तो ऐसे में क्रॉनिक ड्राई आइस सिंड्रोम हो सकता है। वही धुंधला दिखने और आंखों में दर्द भी बढ़ने का खतरा रहता है। इसके साथ ही लाइट सेंसटिविटी बढ़ सकती है और आंखों में जल्दी-जल्दी इन्फेक्शन का डर रहता है। ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए और आंखों की केयर करनी चाहिए। 

5379487