rajasthanone Logo
Veg Recipe: आज हम आपके साथ टेस्टी आलू की सब्जी बनाने की रेसिपी। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होती है। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

आलू की सब्जी ज्यादातर लोगों को पसंद होती है। वहीं हर घर में आलू की सब्जी बनाने की अपनी रेसिपी होती है। आलू की सब्जी को पराठे, रोटी या पूरी के साथ खाया जाता है। चटपटे आलू की सब्जी हर किसी को पसंद आती है। ऐसे में आज हम आपको बहुत ही टेस्टी आलू की सब्जी बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं, जो हर किसी को पसंद आएगी। तो चलिए जानते हैं आलू की सब्जी बनाने की रेसिपी के बारे में।
सामग्री
आलू - उबले हुए 4
प्याज - 1
टमाटर - 1
हरी मिर्च - 2
अदरक लहसुन का पेस्ट - आधा चम्मच 
हींग - एक चुटकी 
जीरा - आधा चम्मच 
हल्दी पाउडर - 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - एक चम्मच 
धनिया पाउडर - एक चम्मच 
गरम मसाला - आधा चम्मच 
नमक -स्वादानुसार 
तेल - दो बड़े चम्मच 
विधि 
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले कढ़ाई में तेल गर्म करें।
- इसके बाद इसमें जीरा, हींग डालकर चटका लें।
- अब इसमें आप प्याज डालकर फ्राई कर लें और उसके बाद इसमें टमाटर डाल दें।
- टमाटर डालने के बाद इसमें आप नमक डालें और टमाटर के गल जाने तक पका लें।
- अब आप इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और इसे कुछ मिनट के लिए भून लें।
- फिर अब आप इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छी तरीके से मिक्स करें और मसाले से तेल अलग हो जाने के बाद इसमें उबले हुए आलू डाल दें।
- अब इसे आप धीमी आंच पर 3 मिनट तक पका लें।
आपकी टेस्टी आलू फ्राई की सब्जी तैयार है। इसे आप गरमा गरम सर्व करें।

5379487