rajasthanone Logo
Rajasthan SI Recruitment: दो महीने बाद भी री-एग्जाम का रिजल्ट जारी नहीं हुआ है। ऐसे में 1.50 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार बढ़ा गया है। वहीं भर्ती में 6 महीने लगेंगे।

Rajasthan SI Recruitment: आरपीएससी की ओर से 20 सितंबर को एसआई भर्ती-2021 का री-एग्जाम कराया गया था, लेकिन दो माह बाद भी परिणाम जारी नहीं हुआ है। भर्ती को लेकर पहले हुई परीक्षा पेपर लीक के कारण रद्द की गई थी। आयोग ने परीक्षा से पहले कहा था कि परिणाम 20 दिन में जारी कर दिया जाएगा और नवंबर में फिजिकल टेस्ट शुरू हो जाएगा।

859 पदों पर भर्ती का इंतजार बढ़ा

नवंबर के 20 दिन बीतने के बाद भी परिणाम जारी नहीं किया गया है। इस कारण अब फिजिकल टेस्ट और फिर साक्षात्कार होगा तो भर्ती प्रक्रिया पूरी होने में 4 से 6 महीने लग जाएंगे। अभ्यर्थियों का कहना है कि पेपर लीक और पहले हुई परीक्षा के रद्द होने से भर्ती पहले ही लेट है। 859 पदों के लिए री-एग्जाम में 1.50 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। 

यह भी पढ़ें- Jaipur Election Results: जयपुर पंचायत चुनाव में कांग्रेस का दबदबा 250 सीटों पर जीत, भाजपा 97 और RLP 62 पर सिमटी

1.50 लाख अभ्यर्थियों को इंतजार

एसआई भर्ती परीक्षा के परिणाम में हो रही देरी को लेकर राजस्थान बेरोजगार यूनियन ने भी आवाज उठाई है। यूनियन के संयोजक रवींद्र चौधरी ने आयोग से जल्द से जल्द परिणाम जारी करने की मांग की है। अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती में पहले ही काफी समय निकल चुका है, ऐसे में आयोग को जल्द रिजल्ट जारी कर फिजिकल टेस्ट और आगे की चयन प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए, ताकि लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं को राहत मिल सके।

5379487