Rajasthan Petrol Price: प्राइवेट पेट्रोलियम कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की दरें घटा दी हैं। कंपनी ने पेट्रोल में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपए प्रति लीटर की कटौती की है। नई रेट बुधवार सुबह से प्रदेशभर में लागू कर दी गई हैं। अब जयपुर में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 110 रुपए 2 पैसे से घटकर 105 रुपए 2 पैसे हो गई है।
जानिए आपके शहर में नए रेट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डीजल की कीमत 93 रुपए 41 पैसे से घटकर 90 रुपए 41 पैसे पर आ गई है। वहीं नई रेट लागू होने के बाद बाद नायरा कंपनी के तेल की कीमत सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों से प्रति लीटर काफी कम हो गई हैं। प्रदेश में नायरा के 900 से ज्यादा फ्यूल पंप हैं, जबकि देशभर में कंपनी के 6700 से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं। ऐसे में कीमतों में कटौती का असर बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। खासकर ट्रांसपोर्ट सेक्टर, टैक्सी-ऑटो ड्राइवरों और रोजाना वाहन इस्तेमाल करने वाले लोगों की जेब पर इसका अतिरिक्त बोझ बढ़ सकता है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और ऑपरेटिंग लागत में कमी जैसे कारण माने जा रहे हैं।
डीजल भरवाने की लिमिट खत्म
इसके साथ ही सभी तेल कंपनियों ने अब पेट्रोल पंपों पर एक गाड़ी में एक दिन में सिर्फ 200 लीटर डीजल भरने की सीमा खत्म हो गई है, यानी अब आप अपनी गाड़ी में जितना चाहें उतना डीजल भरवा सकेंगे। इसके साथ ही फैक्ट्रियों और कॉमर्शियल खरीदारों पर लगी रोक भी हटा दी गई है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने 11 जून को पेट्रोल-डीजल की किल्लत की वजह से ये पाबंदियां लगाई थीं, जिन्हें सप्लाई सुधरने के बाद 29 जून के नए आदेश के जरिए वापस ले लिया गया है। कंपनी ने 26 मार्च 2026 को राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की रेट में 5 और 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। जानकारी के अनुसार तेल की कीमतों में बदलाव ईरान युद्ध के कारण हुआ था।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Medical Staff: राजस्थान बना देश में पहला, स्वास्थ्य विभाग के लिए तैयार हुआ रियल टाइम HRMS
आपको बता दें कि अमेरिका और ईरान जंग के चलते ये 100 डॉलर के पार निकल गया था। तनाव अब कम हो रहा है, जिससे दाम घटे हैं। अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 73 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं। राजस्थान में तीनों सरकारी पेट्रोलियम कंपनियां पेट्रोल प्रति लीटर का औसतन 112.66 रुपए में बेच रही हैं। वहीं, डीजल की कीमत करीब 97.78 रुपए प्रति लीटर हैं। जबकि, नायरा कंपनी के पेट्रोल और डीजल सरकारी कंपनियों से करीब 7.46 और 7.37 रुपए प्रति लीटर सस्ते हैं।







