rajasthanone Logo
Rajasthan Medical Staff: राजस्थान में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बड़ा कदम उठाया है। ऐसे में अब 1.23 लाख कर्मचारियों का पूरा रिकॉर्ड एक क्लिक पर देख सकेंगे।

Rajasthan Medical Staff: प्रदेश के 1.23 लाख से अधिक डॉक्टर, नर्सिंग ऑफिसर, मंत्रालयिक स्टाफ, फार्मासिस्ट, पैरामेडिकल स्टाफ और ड्रग कंट्रोल ऑफिसर सहित स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारियों का पूरा सेवा रिकॉर्ड अब एक क्लिक पर देखा जा सकेगा। चिकित्सा विभाग ने देश का पहला रियल टाइम ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (एचआरएमएस) तैयार किया है। अपग्रेड किए जा रहे 'राज हेल्थ पोर्टल' पर मेडिकल, चिकित्सा शिक्षा, नेशनल हेल्थ मिशन और फूड सेफ्टी एंड ड्रग कंट्रोल विभाग के कर्मचारियों का पदस्थापन से लेकर रिटायरमेंट तक का इंटीग्रेटेड डिजिटल डेटा और रियल टाइम ट्रैकिंग उपलब्ध रहेगी। पोर्टल का निर्माण एनआईसी कर रहा है और इसकी सुविधा जुलाई से उच्च स्तर के अधिकारियों को मिलने लगेगी।

स्वास्थ्य विभाग के लिए तैयार हुआ रियल टाइम HRMS

प्रदेश के चिकित्सा विभाग के कर्मचारी अब पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायतें भी दर्ज करा सकेंगे। विभाग पोर्टल में कई नई सुविधाएं जोड़ने जा रहा है, जिससे कर्मचारियों की सेवा संबंधी सभी जानकारियां रियल टाइम अपडेट होंगी। वहीं, अस्पतालों में बेड, मरीजों की संख्या और रिक्त पदों की स्थिति भी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी, जिसकी निगरानी ब्लॉक सीएमएचओ से लेकर चिकित्सा मंत्री तक रियल टाइम में कर सकेंगे।

चिकित्सा मंत्री के निर्देश पर राज हेल्थ पोर्टल को अपग्रेड कर अनेक सुविधाओं को जोड़ा है। अब 1.23 लाख से अधिक स्टाफ की जानकारी संबंधित अधिकारी मॉनिटरिंग कर सकेंगे। इसके अलावा अस्पतालों में मरीजों की संख्या और बेड की जानकारी भी आसानी सेउपलब्ध होगी।

5379487