rajasthanone Logo
Rajasthan HC Judges: राजस्थान में केंद्र सरकार ने उच्च न्यायालय में सात नए जज की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। यह साल नियुक्तियों के लिए एक रिकॉर्ड तोड़ वर्ष रहा। आइए जानते हैं पूरी जानकारी।

Rajasthan HC Judges: राजस्थान की न्यायपालिका के लिए केंद्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय कॉलेजियम के अनुशंसा के बाद उच्च न्यायालय में 7 नए जज की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। अब उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या 43 हो गई है। ऐसा इतिहास में दूसरी बार हो रहा है जब यह संख्या 40 के पार पहुंची है। 

एक न्यायिक अधिकारी और 6 अधिवक्ताओं की पदोन्नति 

संदीप तनेजा को स्थाई न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इसी के साथ बाकी 6 अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं। आपको बता दें इनमें से जयपुर के चार अधिवक्ता विपिन गुप्ता, अनुरूप सिंघी, संदीप तनेजा और रवि चिरानिया और जोधपुर के दो अधिवक्ता संजीत पुरोहित और बलजिंदर सिंह सिद्धू को वकील कोटे से चुना गया है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि न्यायिक सेवा कोटे के तहत न्यायिक अधिकारी संगीता शर्मा को भी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। 

नियुक्तियों के लिए एक रिकॉर्ड तोड़ वर्ष 

अगर न्यायिक नियुक्तियों की बात करें तो यह वर्ष राजस्थान उच्च न्यायालय के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ है। इस साल जनवरी में 3, मार्च में 4 और जुलाई में 7 न्यायाधीशों की नियुक्तियां हुई है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि राजस्थान उच्च न्यायालय अब देश का पहला ऐसा न्यायालय है जहां एक साथ दो दम्पति न्यायाधीश के रूप में काम करते हैं। 

लंबित मामलों का बोझ अभी भी कुछ बना हुआ है 

न्यायिक क्षमता में वृद्धि होने के बावजूद भी राजस्थान का उच्च न्यायालय भारी मुकदमों के बोझ से जूझ रहा है। आपको बता दें कि हर न्यायाधीश वर्तमान में औसतन 16000 मामलों को संभालता है। यूं तो उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 50 है लेकिन अभी तक केवल 36 ही कार्यरत थे। अब हाल ही में हुई नियुक्तियों के बाद यह संख्या बढ़कर 43 हो गई है।

यह भी पढ़ें- Miss Rajasthan : लॉ की किताबें छोड़ीं, पहन लिया ताज, जोधपुर की बेटी बनी मिस राजस्थान

5379487