Runner Sufiya Sufi: राजस्थान के अजमेर जिले की 40 वर्षीय सूफिया सूफी ने एक बार फिर प्रदेश का नाम ऊंचा किया है। सूफिया सूफी अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा रनर हैं जिन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। हाल ही में उन्होंने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस बार अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा रनर सूफिया सूफी (40) हिमाचल प्रदेश के मनाली से लेह तक 430 किमी की दुर्गम दूरी महज 98 घंटे 27 मिनट में पूरी कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किया। सूफिया के लिए यह बिल्कुल भी आसान नहीं था क्योंकि यह सबसे कठिन हाई-एल्टीट्यूड एंड्योरेंस चैलेंज में गिना जाता है। इस दौड़ में पांच ऊंचे दर्रों को पार करना पड़ता है जो बेहत कठिन होता है। बताते चलें सूफिया के नाम अन्य कई रिकॉर्ड भी हैं।
कौन हैं सूफिया?
राजस्थान के अजमेर के रहने वाली सूफिया सूफी का जन्म 1 अगस्त 1985 को हुआ था। एमडीएस विश्विद्यालय से स्नातक करने के बाद उन्होंने साल 2009 में दिल्ली एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग ऑफिसर की नौकरी जॉइन की। इसके 10 साल बाद 2019 में नौकरी छोड़ पूरी तरह वो रनिंग को समर्पित हो गईं। सूफिया सूफी ने यह रिकॉर्ड उन्होंने 31 अगस्त 2023 में पूरा किया था। सूफिया ने बताया कि इस दौड़ को करने के पहले उनके पेट में दर्द भी था इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नम दर्ज कराया।
बना चुकी हैं ये रिकॉर्ड
सूफिया सूफी ने इसके पहले वर्ष 2021 में उन्होंने यही दौड़ को 156 घंटे में पूरा कर रिकॉर्ड बनाया था, जिसे बाद में एक अन्य धाविका ने इसे तोड़ दिया। इसके अलावा सूफिया ट्रांस इंडिया (4000 किमी) और गोल्डन क्वाड्रिलैटरल (6000 किमी) जैसी अल्ट्रा रनिंग चुनौतियां जीत चुकी हैं। उन्होंने बताया कि अब उनका अगला लक्ष्य भारत के पूर्व से पश्चिम तक दौड़ना है। इसके बाद वो नहीं रुकने वाली बल्कि 30,000 किमी ‘रन अराउंड द वर्ल्ड' चैलेंज में 30 देशों को कवर करने का प्रयास करेंगी।
यह भी पढ़ें...PNB Ghotala: झुंझुनू जिले के PNB बैंक में बड़ा घोटाला, मैनेजर ने उड़ाया 6.50 करोड़ का सोना








