rajasthanone Logo
Chakor ke Fayde : चकोर का आयुर्वेद और लोक चिकित्सा में इस जड़ी-बूटी का उपयोग शुगर, खांसी, त्वचा रोग, दाद-खाज और खुजली जैसी समस्याओं में किया जाता रहा है।

Chakor ke Fayde : आधुनिक दौर में जहां छोटी-छोटी बीमारियों के लिए भी लोग दवाइयों पर निर्भर हो गए हैं, वहीं आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां बताई गई हैं जो बिना साइड इफेक्ट के लाभ पहुंचा सकती हैं। इन्हीं में से एक ऐसा छोटा सा पौधा भी है, जिसे अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन इसके औषधीय गुण बेहद चौंकाने वाले बताए जाते हैं। चकोर का आयुर्वेद और लोक चिकित्सा में इस जड़ी-बूटी का उपयोग शुगर, खांसी, त्वचा रोग, दाद-खाज और खुजली जैसी समस्याओं में किया जाता रहा है। कहा जाता है कि नियमित और सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह पौधा शरीर को अंदर से मजबूत करने में मदद करता है। 

त्वचा विकारों को करे दूर

अगर कोई दाद खाज खुजली से परेशान है तो उसके लिए चकोर बेहद फायदेमंद होगा। चकोर के बीजों को पीसकर दही के साथ इसका उस जगह पर इसका लेप लगाने से आराम मिलता है। शुगर के रोगियों के लिए भी इसका बीज और पत्ता लाभकारी है। 

पाचन सुधारने में मदद

अगर इसके बीजों का सीमित मात्रा में उपयोग किया जाए तो पाचन संबंधी समस्या दूर हो सकती है। पेट की गड़बड़ी कब्ज, गैस आदि समस्याओं से निजात मिलता है। 

शुगर कंट्रोल में सहायक

चकोर का बीज अगर शुगर रोगियों को दिया जाए तो इससे शुगर रोगियों को फायदा मिलता है। शुगर के स्तर को संतुलित रखने में मदद करता है।

खांसी और सर्दी में उपयोग

लंबे समय से चली आ रही है खांसी को इसके बीज और पतियों को काढ़ा बनाकर पिया जाए तो खांसी के साथ-साथ गले के खराश को भी दूर करता है। 

घाव भरने में सहायक 

इसका लेप छोटे घावों और सूजन में लगाने से घाव ठीक होते है। 

यह भी पढ़ें...Calcium Rich Foods: दूध नहीं पीते बच्चे? इन चीजों से पूरी कर सकते हैं कैल्शियम की कमी

5379487