Calcium Rich Foods: शरीर के लिए कैल्शियम बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। वहीं हड्डियों और दांतों को मजबूत रखने के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। इसके साथ ही मांस पेशियां, नसों को सुचारू रखने के लिए और दिल की धड़कन को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। वहीं कैल्शियम कम हो जाने से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में फैक्चर होने का खतरा भी ज्यादा बढ़ जाता है। अक्सर देखा जाता है कि बच्चों के पैरों में रात के वक्त के ज्यादा दर्द होता है। इसके पीछे की वजह होती है कैल्शियम की कमी होना। कैल्शियम कम होने से हड्डियों का विकास होने में परेशानी होती है। ऐसे में जरूरी है कि बच्चों की डाइट पर खास ध्यान दिया जाए।
ऑस्टियोपोरोसिस होने का रहता है डर
अगर लंबे समय तक कैल्शियम की कमी बनी रहे तो ऑस्टियोपोरोसिस होने का डर रहता है, इसलिए जरूरी है कि बच्चों की हर रोज की डाइट में कैल्शियम दिया जाए। ऐसे में कुछ लोग कंफ्यूज रहते हैं कि किन चीजों के जरिए वह बच्चों को कैल्शियम दिया जाए। वहीं ज्यादातर बच्चे दूध पीने में तरह तरह के मुंह बनाते हैं। वहीं ज्यादातर लोगों लगता है कि केवल दूध के जरिए ही कैल्शियम बच्चों को दिया जा सकता है। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि आप बच्चों को क्या चीज खिलाकर कैल्शियम की कमी पूरी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।
यह भी पढ़ें- Pregnancy Health: प्रेगनेंसी के दौरान दिखें ये संकेत तो हो जाएं सावधान, हार्ट अटैक का हो सकता है खतरा
इन चीजों का करें सेवन
- कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए पलक सबसे अच्छा ऑप्शन है। पालक में काफी ज्यादा मात्रा में कैल्शियम होता है। यह हड्डियों का मजबूत बनाता है। साथ ही ये आयरन की कमी को भी दूर करता है। इसके लिए आप पालक का सूप, सब्जी या दाल में मिलाकर भी बच्चों को खाने के लिए दे सकते हैं।
- दही, तिल और बादाम बच्चों को डाइट में जरूर दें। इसके लिए आप नाश्ते में बच्चों को बादाम शेक बनाकर दे सकते हैं। दही को आप खाने के साथ सर्व कर सकते हैं। तिल का इस्तेमाल टिक्की बनाने में भी कर सकते हैं।
- बच्चों के डाइट में सोया प्रोडक्ट्स, चना, हर पाटीदार सब्जियां जरूर करें।
- बच्चों को दिन में धूप में जरूर बैठाएं। धूप में विटामिन डी मौजूद होता है, जो शरीर के लिए काफी जरूरी होता है।










