Joint Pain Relief Natural Oil: आजकल बदलती जीवनशैली, लंबे समय तक बैठकर काम करना और शारीरिक गतिविधि की कमी के कारण जोड़ों के दर्द की समस्या तेजी से बढ़ रही है। घुटने, कमर और कंधों के दर्द से परेशान लोग अक्सर महंगी दवाओं और ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं, लेकिन उनसे अस्थायी राहत ही मिल पाती है। ऐसे में एक बार फिर पारंपरिक देसी नुस्खों की ओर लोगों का रुझान बढ़ रहा है।खास बात यह है कि इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है और इसके लिए महंगे सामान की जरूरत नहीं पड़ती।
किन चीजों की होगी आवश्यकता?
200 साल पुराने इस तेल को तैयार करने में कुछ घरेलू चीजों की आवश्यक होती है। जैसे सरसों का तेल, अजवाइन, लौंग, लहसुन और मेथी के दाने। सरसों का तेल शरीर को गर्मी देता है और अजवाइन और लौंग से दर्द कम होता है। वहीं, लहसुन से सूजन कम होती है। मेथी के दाने जोड़ों के जकड़न को खत्म कर देता है।
तेल बनाने का आसान तरीका
- सबसे पहले एक पैन में सरसों के तेल को डालकर गर्म कर लें।
- इसके बाद अजवाइन, लौंग, लहसुन की कलियां और मेथी के दाने उसमें डालें।
- अब सभी चीजों को धीमी आंच में 20 से 30 मिनट पकने दें।
- अब सभी वस्तुएं के औषधीय गुण उतर गए होंगे तो थोड़ी देर तेल को ठंड होने दीजिए।
- फिर उसे छानकर कांच के बोतल में भर लीजिए।
- अब तैयार तेल को आराम से 2 से 3 महीने उपयोग कर सकते हैं।
नियमित इस्तेमाल से दर्द से मिलेगी राहत
सर्दियों में इस औषधि तेल को प्रतिदिन रात में सोने से पहले लगाने से दर्द में राहत मिलेगी। इस तेल को लगाकर हल्की मालिश करें तो घुटने के दर्द को काफी राहत मिलती है। माना जाता है कि ठंड के समय जोड़ों को गर्म रखता है सूजन को भी कम करता है और साथ ही साथ अकड़न को भी खत्म कर देता है। जिससे कुछ समय बाद धीरे-धीरे चलने में भी आसानी होती है। इस तरह ठंड के मौसम में ये तेल रामबाण साबित होगा।
यह भी पढ़ें...White Hair Remedies : कम उम्र में सफेद हो रहे बालों से परेशान? अपनाएं ये आसान और असरदार घरेलू उपाय









