rajasthanone Logo
Falguni Lakhi Mela : 70 महिलाओं के द्वारा मेले ग्राउंड का साफ सफाई किया जा रहा है। यहां से मिट्टी कंकड़ पत्थर को हटाया जा रहा है और ग्राउंड को समतल करने का भी काम किया जा रहा है।

Falguni Lakhi Mela : राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटूश्यामजी धाम एक बार फिर श्रद्धा और आस्था के रंग में रंगने जा रहा है। फरवरी महीने में आयोजित होने वाला बाबा श्याम का वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेला इस बार 21 से 28 फरवरी 2026 तक चलेगा। देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को ध्यान में रखते हुए प्रशासन और श्री श्याम मंदिर समिति ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। 

मेले से पहले बैरिकेडिंग और सफाई अभियान तेज

आपको बता दें कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेले में बड़े पैमाने पर बैरिकेडिंग लगाया जा रहा है। साफ सफाई का भी ध्यान रखा जा रहा है। यहां कुल 6 ग्राउंड तैयार किया जा रहे हैं। इसके लिए 113 कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

कंकड़-पत्थर हटाकर ग्राउंड को किया जा रहा समतल

70 महिलाओं के द्वारा मेले ग्राउंड का साफ सफाई किया जा रहा है। यहां से मिट्टी कंकड़ पत्थर को हटाया जा रहा है और ग्राउंड को समतल करने का भी काम किया जा रहा है।ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार का परेशानी ना हो। 

श्रद्धालुओं की भीड़ संभालने के लिए विशेष इंतजाम

सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए बैरिकेडिंग का काम किया जा रहा है। दिन में 75 और रात में 38 मजदूर लगातार काम में लगे हुए हैं। मेले की जिम्मेदारी पूरी तरह मंदिर कमेटी ने संभाल रखी है। भीड़ और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक टीमों के लिए अस्थायी डोम बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा स्काउट-गाइड की मदद ली जाएगी और रात में रुकने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठहरने की विशेष सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें...अजमेर की सूफिया सूफी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड: 98 घंटे लगातार पहाड़ों पर दौड़ी, गिनीज बुक में नाम शामिल

5379487