rajasthanone Logo
राजस्थान के अजमेर जिले की रहने वाली सुफियान सूफी ने लगातार 98 घंटे पहाड़ों पर दौड़ने का रिकॉर्ड काम किया है और इसको लेकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उसका नाम भी दर्ज हो गया है.

Sufiya Sufi World Record: राजस्थान की सुफिया सूफी ने अपनी प्रतिभा से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कर लिया है। उन्होंने पहाड़ों पर लगातार 98 घंटे तक खतरनाक दौड़ लगाई, इसके बाद उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया है। अजमेर की रहने वाली रनर सोफिया सूफी, जो कि 40 साल की है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मनाली से लेह तक 430 किलोमीटर की दूरी 98 घंटे और 27 मिनट में पूरी की। यह पहली बार नहीं है, जब सूफिया ने ऐसे वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। इससे पहले भी वह कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है।

प्रीति ने तोड़ा था सूफिया का रिकॉर्ड

सूफिया ने बताया कि मनाली से लेह तक पांचों ऊंचे पहाड़ों को पार करते हुए सबसे तेज रन पूरा कर लिया। यह एक हाई एल्टीट्यूड एंडोरेंस रनिंग चैलेंज था, जिसमें 8,500 मीटर से ज्यादा की चढ़ाई पूरी की। सूफिया ने बताया कि इस रेस में 31 अगस्त 2023 को पूरी की थी और यह अवार्ड 2 फरवरी को मिला है। 2021 में यह रन उन्होंने 156 घंटे में पूरा किया था, जो कि उस समय का सबसे बड़ा रिकॉर्ड था, लेकिन बाद में एक रनर प्रीति ने 100 घंटे से ज्यादा में इस दूरी को पूरी कर सूफिया के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

तब सूफिया ने यह तय किया कि वह एक बार फिर दौड़ेंगी और नया रिकॉर्ड बनाएगी। उन्होंने फिटनेस को बेहतर करने के इरादे से रनिंग की शुरुआत की थी, लेकिन धीरे-धीरे यह उनकै पैशन बनने लगा। रेस के दौरान उनके पेट में इंफेक्शन होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं माने और इसे पूरा किया। मनाली से लेह तक के दुर्गम रास्तों पर दौड़ना यह आसान नहीं था। यह रेस सबसे चुनौतीपूर्ण रेशों में से एक है।

एक और विश्व रिकॉर्ड निशाने पर

रनर सूफिया ने एक और विश्व रिकार्ड बनाने की ठान ली है। उन्होंने कहा कि 1 अगस्त से भारत में पूर्व से पश्चिम तक वह दौड़ लगाएंगे और यदि वह इस रेस को पूरी कर लेती है, तो फिर से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बन जाएगा। इसके बाद दिसंबर से रन अराउंड द वर्ल्ड शुरू होगा, इसमें 30,000 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी और इसमें करीब 630 दिनों में 30 देश को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। अगर अजमेर की रहने वाली सुफिया सूफी इस दौर को पूरी कर लेती है, तो यह अपने आप में विशाल रिकॉर्ड बन जाएगा।

5379487