rajasthanone Logo
Rajasthan Anganwadi News: राजस्थान में DECE डिप्लोमा की भारी मांग बढ़ी है। अजमेर में 400 से बढ़कर 5 हजार आवेदन हुए हैं। वहीं इग्नू ने 6 परीक्षा केंद्र बनाए हैं।

Rajasthan Anganwadi News: आंगनबाड़ी और प्री-प्राइमरी शिक्षा में नौकरी की उम्मीद ने अर्ली चाइल्ड केयर एंड एजुकेशन (डीईसीई) डिप्लोमा की मांग बढ़ा दी है। अजमेर में पिछले साल तक इस पाठ्यक्रम में करीब 400 विद्यार्थी आवेदन करते थे, लेकिन इस बार संख्या 5 हजार पार पहुंच गई। यानी नामांकन में करीब 12 गुना बढ़ोतरी हुई है। आपको बता दें कि राजस्थान में भी इसके 1.20 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इस बढ़ती रुचि की एक बड़ी वजह ओडिशा सरकार की पहल है। वहां उप मुख्यमंत्री एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री ने डीईसीई डिप्लोमाधारकों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में प्राथमिकता देने की घोषणा की है। इससे राजस्थान के अभ्यर्थियों को भी प्रदेश में ऐसी पहल की उम्मीद जगी है। नामांकन बढ़ने का असर परीक्षा व्यवस्था पर भी पड़ा है।

यह भी पढ़ें- Railway Blast: राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर धमाका, पटरी के नीचे 2 फीट गहरा गड्ढा, 4 ट्रेनें कैंसिल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) को अजमेर में पहली बार एक के बजाय छह परीक्षा केंद्र बनाने पड़े हैं। अब तक परीक्षाएं एसपीसी जीसीए केंद्र पर होती थीं, लेकिन अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ने से पांच अन्य संस्थानों में भी व्यवस्था करनी पड़ी है। इग्नू की दिसंबर 2026 टर्म एंड परीक्षाएं 25 नवंबर से 14 जनवरी 2027 तक होंगी। डीईसीई की परीक्षाएं 28, 30 और 31 दिसंबर को दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होंगी। जेल में बंद अभ्यर्थियों के लिए अजमेर सेंट्रल जेल में भी विशेष केंद्र बनाया गया है।

जानें अजमेर में कौन से होंगे 6 परीक्षा केंद्र

एसपीसी जीसीए

दयानंद महाविद्यालय

सोफिया कॉलेज

दांता बीर स्थित टीटी कॉलेज

आर्य पुत्री स्कूल

जनाना अस्पताल के पास स्थित निजी कॉलेज

5379487