rajasthanone Logo
Gold Silver: सोने-चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट देखने को मिली है। सोना ₹6,500 और चांदी ₹10,500 सस्ती हुई है। 14 महीने के निचले स्तर पर भाव पहुंचे हैं।

Gold Silver: मजबूत डॉलर और ब्याज दर बढ़ने की की आशंका से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1.82%, चांदी 2.59% टूटने के चलते शुक्रवार को जयपुर सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड 6,500 तथा 22 कैरेट जेवराती सोना 6,000 रुपए प्रति दस ग्राम और सस्ता हो गया है। वहीं, चांदी में 10,500 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट रही। इसके साथ सोना-चांदी करीब 14 माह के निचले स्तर पर आ गए। वहीं, अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में दिसंबर डिलीवरी सोना 107.10 डॉलर घटकर 3,578.40 डॉलर तथा दिसंबर डिलीवरी चांदी 2.324 डॉलर की गिरावट से 42.035 डॉलर प्रति आउंस पर ट्रेड कर रही थी।

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, ब्याज दर बढ़ने की आशंका और डॉलर की मजबूती से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना सितंबर 2025 के बाद के निचले स्तर पर होने के साथ करीब आठ महीने में सबसे खराब साप्ताहिक प्रदर्शन कर रहा है। सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी, जयपुर के उपाध्यक्ष मनीष खूंटेटा का कहना है कि कीमत में उम्मीद से ज्यादा गिरावट के कारण आभूषणों की खरीद बढ़ गई। 

यह भी पढ़ें- Jaipur Election Results: जयपुर पंचायत चुनाव में कांग्रेस का दबदबा 250 सीटों पर जीत, भाजपा 97 और RLP 62 पर सिमटी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साथ ही सोना-चांदी अब प्रीमियम पर बिक रहे हैं, जबकि दो-तीन पहले इन पर डिस्काउंट दिया जा रहा था। डिस्काउंट समाप्त होने के बाद भी कीमत काफी नीचे है। इससे शादी के लिए गहने खरीदने वालों को बड़ी राहत मिली है। सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी, जयपुर के भाव चांदी (999) 156.5 रुपए प्रति ग्राम। सोना स्टैंडर्ड 12,750, 22 कैरेट सोना जेवराती 11,840, 18 कैरेट जेवराती सोना 9,950 और 14 कैरेट जेवराती सोना 7,910 रुपए प्रति ग्राम।

5379487