rajasthanone Logo
Sone Aur Chandi Ke Bhaavon : आप बता दें कि जयपुर सर्राफा बाजार में सोने के दाम मैं आज गिरावट दर्ज की गई है। ये गिरावट 500 रुपए की दर्ज की गई है। शुद्ध सोने का भाव 101800 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं।

Sone Aur Chandi Ke Bhaavon : जयपुर के सर्राफा बाजार से निवेशकों और ग्राहकों के लिए राहत की खबर सामने आई है। आज सोने और चांदी दोनों के दामों में नरमी दर्ज की गई है। सोना जहां कुछ सौ रुपये सस्ता हुआ है, वहीं चांदी के भाव में भी गिरावट देखने को मिली है। लगातार बढ़ते दामों से परेशान लोगों को अब थोड़ी राहत मिली है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई उतार चढ़ाव और डॉलर की मजबूती की वजह से सर्राफा बाजार में भी दाम गिरे हैं। जयपुर में सोने चांदी के भावों में यह गिरावट शादी ब्याह के सीजन से पहले ग्राहकों के लिए सुनहरा मौका साबित हो सकती है। सोने और चांदी की कीमतों में नरमी आने के बाद बाजार की रौनक बढ़ने लगी है।

सोने के दाम में आई आज गिरावट

आप बता दें कि जयपुर सर्राफा बाजार में सोने के दाम मैं आज गिरावट दर्ज की गई है। ये गिरावट 500 रुपए की दर्ज की गई है। शुद्ध सोने का भाव 101800 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं। जबकि जेवराती सोने के भाव में भी 500 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। लगातार गिरावट के बाद दो दिनों से सोने के भाव स्थिर थे। आज इसमें बढ़त हुई है। 

चांदी के दाम में हुई बंपर गिरावट

आज चांदी के भाव में बंपर गिरावट दर्ज की गई है। इसमें कुल गिरावट 1000 रुपए की दर्ज की गई है। 2 दिन से चांदी के भाव स्थिर थे जिसके बाद आज इसमें गिरावट हुई है। ऐसे में अब इसके भाव 116500 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। आजकल बाजार में चांदी के गहनों की मांग ज्यादा तेजी से बढ़ रही है सोने की अपेक्षा।

यह भी पढ़ें...Gold And Silver Price : जयपुर सर्राफा बाजार में सोना चांदी के दाम स्थिर, आने वाले दिनों में होगी बंपर उछाल

5379487