Ashok Chandna FIR: राजस्थान में पूर्व विधायक और पुलिस के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां हिंडोली विधायक अशोक चांदना और पुलिस अधिकारियों के बीच ऐसी कहासुनी के बाद बहस बढ़ गई। मामला मामूली सी बहस के बाद इतना बढ़ गया कि तू-तड़ाक तक पहुंच गया और देखते ही देखते इस मामले ने तूल पकड़ लिया। जिसके बाद अशोक चांदना और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई।
नैनवां पंचायत समिति में प्रधान पद के चुनाव के दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के चलते गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगा रखी थी, इसी दौरान विधायक अशोक चांदना अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे। पुलिस ने उन्हें गाड़ी आगे ले जाने से रोका और निर्धारित जगह पर गाड़ी पार्क कर पैदल जाने को कहा। इसी बात पर विधायक और पुलिस अधिकारियों के बीच बहस शुरू हो गई। इस दौरान नैनवां थाने के पुलिसकर्मी और विधायक के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। इसी के साथ उन्होंने खुद से बैरिकेट्स शुरु कर दिए और जबरदस्ती अंदर जाने की कोशिश की। इस दौरान अभद्र बातें और हाथापाई भी हुई। जिसके बाद ये मामला वहां के सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया।
वहीं, इस मामले में अशोक चांदना समेत 12 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। FIR के बाद अब पूर्व मंत्री और हिंडोली विधायक अशोक चांदना की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अब इस मामले में राजकार्य में बाधा और SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। फैसले के बाद इस मामले की जांच CID-CB जयपुर को सौंपी गई है। हालांकि अशोक चांदना की गिरफ्तारी को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन FIR दर्ज होने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं।
यह भी पढ़ें- Ashok Chandna: राजस्थान प्रधान चुनाव के दौरान मचा बवाल, अशोक चांदना ने की बदतमीजी तो पुलिसकर्मी बोला कौन है तू?







