Kota urea production: किसानों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले में भारत को यूरिया उत्पादन क्षमता में आत्मनिर्भर बनाने के लिए राष्ट्रीय निवेश नीति 2026 के तहत देश में 6 नए ब्राउनफील्ड यूरिया प्लांट लगाने के मंजूरी दी है,जिनमें कोटा का गढ़ेपान भी शामिल है।
आपको बता दें कि इसमें कोटा जिले के गड़ेपान स्थित चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड का चौथा प्लांट भी शामिल है। सरकार की इस परियोजना से किसानों को यूरिया का सीधा फायदा मिलने वाला है। सरकार के मुताबिक यह सारे प्लांट पीपीपी मॉडल के तहत लगाए जाएंगे। बता दें कि इस प्लांट के शामिल होने से कोटा की सालाना यूरिया उत्पादन क्षमता में 12.7 लाख मैट्रिक टन की बढ़ोतरी होगी। जानकारी के मुताबिक गड़ेपान में फिलहाल 3 यूरिया प्लांट संचालित हैं।
चौथे प्लांट के बाद यहां कुल वार्षिक उत्पादन क्षमता 34 लाख टन से बढ़कर 46.7 लाख टन हो जाएगी। सरकार द्वारा लगाए जा रहे इन नए प्लांट से काफी फायदा होने वाला है। वहीं हर एक प्लांट की यूरिया उत्पादन क्षमता 12.7 मीट्रिक टन होगी। देश में यूरिया उत्पादन की बात करें तो साल 2014-15 में 225 लाख टन रहीं, साल 2023-24 में 314.07 लाख टन थी। वहीं साल 2025-26 की बात की जाए तो इसकी उत्पादन क्षमता 293.30 लाख टन है।
इन आंकड़ों को देखते हुए साथ ही नए प्लांटेशन के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा कि आने वाले कुछ सालो में देश का नंबर वन यूरिया उत्पादन क्षमता वाला जिला राजस्थान का कोटा जिला होगा। देश में यूरिया उत्पादन में तो बढ़ोतरी होगी साथ ही किसानों को पौधों की तेज बढ़वार, हरियाली और फसल की बढ़ोतरी में भी मदद मिलेगी।







