CTET Exam 2026: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) में इस बार अभ्यर्थियों की संख्या पिछले वर्षों की तुलना में अधिक रहने की संभावना जताई जा रही है। इसके पीछे का कारण है कि सामान्य अभ्यर्थियों के साथ सेवारत शिक्षकों की भागीदारी भी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद टीईटी अनिवार्य होने से राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों में बिना टीईटी पास किए नौकरी कर रहे शिक्षकों को भी निर्धारित समय में पात्रता हासिल करनी है। इसी को देखते हुए सीबीएसई ने सीटेट के आवेदन के लिए अतिरिक्त मौका दिया था।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब 12 और 13 दिसंबर को होने वाली परीक्षा के अभ्यर्थियों के परीक्षा शहरों की सूचना को जारी कर दी है। वहीं प्रवेश पत्र परीक्षा से दो दिन पहले जारी किए जाएंगे। फरवरी 2026 में हुई पिछली सीटेट के लिए 26.49 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 23.24 लाख ने परीक्षा दी थी। दोनों दिन दो पारियों में सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक व दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक होगी।
1 सितंबर 2025: सुप्रीम कोर्ट ने आरटीई के दायरे में आने वाले स्कूलों में शिक्षक नियुक्ति और सेवा के लिए टीईटी को न्यूनतम योग्यता माना। सेवारत शिक्षकों को भी निर्धारित समय में पात्रता हासिल करने का निर्देश दिया।
29 मई 2026: समीक्षा याचिकाओं पर फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने टीईटी पास करने की समय सीमा 31 अगस्त 2027 से बढ़ाकर 31 अगस्त 2028 कर दी। राज्यों और संबंधित एजेंसियों से
नियमित रूप से, संभव हो तो साल में दो बार परीक्षा कराने का प्रयास करने को कहा।
25 अगस्त से 1 सितंबर 2026: सीबीएसई ने उन पात्र अभ्यर्थियों के लिए सीटेट के आवेदन दोबारा खोले, जो पहले आवेदन नहीं कर सके थे।
6 सितंबर की परीक्षा स्थगितः सीटेट पहले 6 सितंबर को प्रस्तावित थी। आवेदन का अतिरिक्त मौका देने के बाद परीक्षा स्थगित कर दिसंबर में कराने का कार्यक्रम घोषित किया गया।






