rajasthanone Logo
Jodhpur College: अब 12वीं के बाद टीचर बनने की राह आसान होने जा रही है। क्योंकि जोधपुर के 72 कॉलेजों में आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। इसमें ऑनलाइन काउंसलिंग में प्रवेश दिए जाएंगे। 

Jodhpur College: जोधपुर वासियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। जो छात्र छात्रा 12वीं के बाद टीचर बनना चाहते हैं वह आवेदन कर सकते हैं। प्रदेश के  72 कॉलेज में ITEP के लिए पहली बार आनलाइन काउंसलिंग से प्रवेश दिए जाएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि इनमं जोधपुर का केवल एक कालेज शामिल है। चार वर्षीय Integrated Teacher Education Programme यानी ITEP के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 

इस कोर्स के तहत BA-B.Ed, B.Sc-B.Ed और B.Com-B.Ed जैसे विकल्प मिलेंगे। इसमें एडमिशन NCET-2026 के Score के आधार पर होगा। यानी चार साल में Graduation के साथ शिक्षक बनने की ट्रेनिंग भी पूरी कर सकेंगे। स्वीकृत क्षमता के अनुसार प्रत्येक कालेज में 50 से 100 विद्यार्थियों को प्रवेश मिल सकेगा। 

बता दें कि ITEP जोधपुर सहित देश के 57 केंद्रीय, राज्य, निजी कालेज 2023-24 से ITEP संचालित हैं।  वहीं प्रवेश एनटीए के माध्यम से होता आया है। अब सत्र  2026-27 से राज्य  सरकारों के स्तर पर भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत 12 वीं पास विद्यार्थी चार  BA-B.Ed, B.Sc-B.Ed और B.Com-B.Ed में प्रवेश ले सकेंगे। इसमें स्नातक के साथ शिक्षण प्रशिक्षण भी पूरा होगा,  जिससे अलग-अलग स्नातक और बीएड करने की जरूरत नहीं रहेगी।

बता दें कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत शुरू इस व्यवस्था में पहले संचालित चार वर्षीय इंटईग्रेटेड बीएड कोर्स बंद कर आटीईपी शुरू किए गए हैं। बता दें कि कोटा की वर्तमान महावीर खुला विश्वविद्यालय में भी इस कोर्स के लिए काउंसलिंग शुरू हो चुकी है। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 3 दिसबंर तक मान्य रहेगी। 

पांच हजार रुपए होगी काउंसलिंग की फीस 

जानकारी के लिए बता दें कि इस चार वर्षीय पाठ्यक्रम को करने के लिए आनलाइन आवेदन करना होगा। पंजीकरण शुल्क एक हजार रुपए और काउंसलिंग फीस पांच हजार रुपए निर्धारित है। 

5379487