rajasthanone Logo
Ajmer Road Safety: अजमेर में सड़क हादसों पर लगाम लगेगी। वहीं शाम 6 से रात 9 बजे तक खास नजर रखी जाएगी। जयपुर रोड पर फ्लाईओवर बनाया जाएगा।

Ajmer Road Safety: शहर और जिले में सड़क हादसों और मौतों का आंकड़ा कम करने के लिए प्रशासन अब शाम 6 से रात 9 बजे के बीच होने वाली दुर्घटनाओं पर खास ध्यान दिया जाएगा। आपको बता दें कि जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट अभियान के तहत गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें हादसे रोकने के लिए सड़क सुधार से लेकर यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती करने तक के फैसले किए गए हैं। बता दें कि कलेक्टर ने जयपुर से अजमेर एंट्री पर फ्लाईओवर निर्माण करने के निर्देश दिए। जयपुर रोड, की जरूरत को लेकर दस्तावेज तैयार रोडवेज बस स्टैंड से अशोक उद्यान और वैशाली नगर-आनासागर सर्कुलर रोड पर बने अवैध कट और स्पीड ब्रेकर हटाए जाएंगे। पहले इन कटों को अस्थायी रूप से बंद कर उनकी उपयोगिता जांची जाएगी। पाटन गांव और पुष्कर के कड़ैल चौराहे पर दुर्घटना जोन में सुधार तथा नसीराबाद रोड के निर्माण कार्य में तेजी लाने को भी कहा है।

गलत दिशा में वाहन चलाने पर सख्ती, जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने का निर्णय

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बैठक में सड़क हादसों के पांच प्रमुख कारणों यानी फेटल फाइव उल्लंघनों पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने का निर्णय किया गया है। इनमें हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं लगाना, ओवरस्पीडिंग, नशे में वाहन चलाना और गलत दिशा में वाहन चलाना शामिल हैं। ब्लैक स्पॉट पर नियमित चालान काटने के निर्देश दिए गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले गुड सेमेरिटन को मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना से जोड़ा जाएगा। इससे सड़क हादसों में घायलों की मदद करने वालों को प्रोत्साहन मिलेगा।

कलेक्टर ने मार्गदर्शक पोर्टल पर जिला प्रोफाइल और दुर्घटना सर्वे का डेटा अपलोड करने के निर्देश दिए। माय भारत पोर्टल पर सड़क सुरक्षा मित्रों का पंजीयन कराने और ई-डीएआर ऐप की लंबित एंट्री समय पर पूरी करने को कहा है। स्कूलों में रोड सेफ्टी क्लब बनाने और कॉलेजों में हेलमेट अनिवार्य करने के निर्देश भी दिए गए हैं। वहीं, वाहन चालकों की आंखों की जांच के लिए वाहन यूनियनों के साथ समन्वय किया जाएगा। जांच के बाद जिन चालकों को चश्मे की जरूरत होगी, उन्हें चश्मे भी वितरित किए जाएंगे। बैठक में एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी, परिवहन विभाग और नगर निगम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन का उद्देश्य सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की संख्या को कम करना है।

5379487