rajasthanone Logo
Jaipur News: राजस्थान में राशन की दुकानों पर वितरण में पारदर्शिता लाने और लोगों को पूरा राशन दिलाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन के साथ आइरिस स्कैनर लगाने के प्रोजेक्ट में धांधली सामने आई है। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए कंपनियों को 20 करोड़ से ज्यादा का भुगतान किया गया था।

Jaipur News: जयपुर में राशन की दुकानों पर पारदर्शिता लाने के लिए और जनता तक पूरा पर्याप्त राशन पहुंचाने के लिए एक प्रोजेक्ट बनाया गया था। इस प्रोजेक्ट के तहत राशन की दुकानों पर इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन और आइरिस स्कैनर लगाए गए थे। इस प्रोजेक्ट का ठेका 63 करोड़ रुपए के साथ कंपनियों को दिया गया था। वहीं, कंपनियों के चयन से लेकर मशीन लगाने और भुगतान करने तक कई बड़ी वित्तीय खामियां सामने आई हैं। 

आम जनता को 6780 आइरिस स्कैनर का इंस्टॉलेशन और इनका पीओएस से जुड़ना कंपनियों के पोर्टल पर तो दिखाया गया लेकिन सरकारी आधार ऑथेंटिकेशन एमआईएस में इनका कोई हिसाब-किताब नहीं मिला। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने और मशीनों को पीओएस से जोड़ने के लिए कंपनियों को 18.84 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया गया। साथ ही 1.54 करोड़ रुपए रखरखाव के नाम पर भी जारी कर दिए गए। बालाजी इन्फोल्यूब ने एसआरआईटी इंडिया के साथ और कॉम्पैक्ट कंप्यूटर एंड पेरिफेरल्स ने कॉफोर्ज के साथ मिलकर निविदा में हिस्सा लिया था। 

बता दें कि, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की जांच रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। कंपनियों के पोर्टल पर 24 अप्रैल 2026 तक 26,863 आइरिस मशीनें डिलीवर भी हुई और इंस्टॉल और पीओएस से जुड़ी हुई भी दिखाई गईं। लेकिन मामला कुछ और ही निकला। जब इसकी ठीक से जांच की गई तो पता चला कि ऑथेंटिकेशन एमआईएस में केवल 20,083 मशीनें दर्ज थीं। इसकी जांच के बाद 6780 मशीनों का अंतर सामने आया। जांच समिति ने फर्जी आपूर्ति की आशंका जताई और इसे अनियमितता माना।

जांच में मिली गड़बड़ी

. वजन मशीनों की आपूर्ति और मरम्मत के लिए जरूरी लाइसेंस नहीं होना। नियमों का उल्लंघन और सत्यापन सील बिना तोड़ा जाना ।

. मशीनों का पीओएस से एकीकरण फरवरी 2026 में हुआ, लेकिन कंपनी ने इससे पहले ही 18 करोड़ 84 लाख 8 हजार 259 रुपए का भुगतान कर दिया। 

. मशीनों को रखरखाव के लिए पैसा दिया गया लेकिन उसकी कोई रिपोर्ट नहीं दी गई। यानी मशीनों के रखरखाव का पैसा बिना रिपोर्ट दे दिया। 

वहीं, अब इस मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने आरोपियों  के ऊपर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। 

वहीं, अब इस मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने आरोपियों के ऊपर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

5379487