rajasthanone Logo
Dairy Munim App : इस ऐप के जरिए किसान अपने हिसाब किताब की जानकारी रख सकेंगे। यह ऐप किसानों को दूध उत्पादन, फीडिंग, ब्रीडिंग और मैनेजमेंट जैसी जानकारियाँ भी देगा।

Dairy Munim App : किसान और पशुपालक अक्सर डेयरी व्यवसाय में हिसाब-किताब को लेकर दिक्कतों का सामना करते हैं। कई बार समय की कमी या पढ़ाई-लिखाई कम होने की वजह से वे अपने दूध उत्पादन, पशुओं के खानपान और स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड ठीक से नहीं रख पाते। किसानों और पशुपालकों के लिए राहतभरी खबर है। अब डेयरी व्यवसाय से जुड़ा हिसाब किताब संभालना आसान हो जाएगा। सूरतगढ़ के युवा उद्यमी ने डेयरी मुनीम नामक ऐप लॉन्च किया है, जिसके जरिए किसान न सिर्फ अपनी डेयरी का पूरा रिकॉर्ड रख सकेंगे बल्कि पशुओं के खानपान, स्वास्थ्य और वैक्सीनेशन जैसी जरूरी जानकारी भी एक ही प्लेटफॉर्म पर पा सकेंगे। यह पहल डेयरी उद्योग को डिजिटल और लाभकारी बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

इस ऐप से प्राप्त होगी मैनेजमेंट जैसी जानकारियां 

इस ऐप के जरिए किसान अपने हिसाब किताब की जानकारी रख सकेंगे। यह ऐप किसानों को दूध उत्पादन, फीडिंग, ब्रीडिंग और मैनेजमेंट जैसी जानकारियाँ भी देगा। इसमें पशुओं के वैक्सीनेशन, नजदीकी पशु उपचार केंद्र और दवाई की जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी। पशुपालक अपने पशुओं का ख्याल बेहतर तरीके से रख पाएंगे और दुग्ध उत्पादन की क्षमता भी बढ़ेगी।

अब डेयरी हिसाब-किताब संभालेगा डेयरी मुनीम ऐप

किसानों को अब हिसाब किताब से जुड़े किसी भी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस ऐप पर किसानों को अपनी हर समस्या का हल मिलेगा। समय का अभाव या फिर कम पढ़े-लिखे होने के कारण किसान अपनी डेयरी का हिसाब नहीं रखते हैं। इस ऐप के जरिए अब डेरी का हिसाब रखने में आसानी होगी। इस ऐप में डेयरी से जुड़े कई चीजें भी शामिल है। पशुओं को वजन के हिसाब कब और कितना खाना और क्या खिलाना इसके जरिए अब आप जान सकते हैं।

यह भी पढ़ें...Chana Prices : अलवर मंडी अपडेट में चना और सरसों की कीमतों में आने वाला है बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं की जेब होगी प्रभावित

5379487