Ajmer Bar Election Date: अजमेर जिला बार एसोसिएशन अजमेर के वार्षिक चुनाव 2026-27 आगामी 11 दिसंबर 2026 को होगे। आपको बता दें कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श के बाद आगामी चुनाव कार्यक्रम घोषित किया कर दिया गया है।
10 कार्यकारिणी पदों में से 5 महिलाओं के लिए आरक्षित
वहीं, चुनाव अधिकारी एडवोकेट राजीव भारद्वाज बगरू ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन अजमेर के चुनाव में अध्यक्ष, सचिव, दो उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, पुस्तकालाध्यक्ष तथा कार्यकारिणी सदस्य के पदों के लिए निर्वाचन होगा। कोषाध्यक्ष का पद महिला अधिवक्ता के लिए आरक्षित रहेगा। कार्यकारिणी के 10 पदों में से 5 पद महिला वकीलों के लिए आरक्षित होंगे।
यह भी पढ़ें- Jaipur Airport: जयपुर एयरपोर्ट से विदेश जाना हुआ मुश्किल, 8 की जगह अब सिर्फ 5 शहरों के लिए सीधी उड़ानें
21 नवंबर से शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चुनाव प्रक्रिया 21 नवंबर 2026 से शुरू होकर 12 दिसंबर 2026 तक चलेगी। मतदान एवं चुनाव से संबंधित प्रक्रिया नवीन अधिवक्ता भवन अजमेर के प्रथम तल स्थित मीटिंग हॉल में संपन्न कराई जाएगी। बैठक में मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट उरप्रीत सिंह, चुनाव अधिकारी एडवोकेट राजीव भारद्वाज बगरू, रूपेन्द्र कुमार परिहार, संदीप यादव एवं संजीव टंडन उपस्थित रहे।









